शिववाड़ी हिमाचल प्रदेश जाएंगे शिव भक्त

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शहर के श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के गगरेट क्षेत्र स्थित शिववाड़ी मंदिर म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Apr 2017 09:18 PM (IST) Updated:Fri, 21 Apr 2017 09:18 PM (IST)
शिववाड़ी हिमाचल प्रदेश जाएंगे शिव भक्त
शिववाड़ी हिमाचल प्रदेश जाएंगे शिव भक्त

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शहर के श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के गगरेट क्षेत्र स्थित शिववाड़ी मंदिर में लगने वाले विशाल मेले में माथा टेकने अवश्य जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए लवली आटो के मैनेजर धीरज कुमार ने कहा कि 22 अप्रैल को गगरेट स्थित शिववाड़ी मंदिर में विशाल मेले के आयोजन के तहत तैयारियों जोरों पर है। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि वैसाखी के बाद जो भी दूसरा शनिवार आता है, उस दिन भगवान शंकर किसी न किसी रूप में अपने भक्तों को अवश्य दर्शन देते है। फगवाड़ा से शिव भक्तों का जत्था लंगर लेकर जाएगा, जिसमें प्रदीप शर्मा, पार्षद संजय ग्रोवर, राकेश दुग्गल, राम कुमार चड्डा वहां पर लंगर की सेवा करेंगे।

chat bot
आपका साथी