पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी : पराशर

पर्यावरण को साफ व सुरक्षित रखने में पेड़-पौधों का अहम योगदान होता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 08:14 PM (IST)
पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी : पराशर
पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी : पराशर

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : पर्यावरण को साफ व सुरक्षित रखने में पेड़-पौधों का अहम योगदान होता है। इसी प्रकार आहार श्रृंखला को आगे बढ़ाने में पक्षियों की भी अहम भूमिका होती है। यह बात बार एसोसिएशन के प्रधान हिमांशु पराशर ने कही। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी। इससे जीना दूभर हो जाएगा। ऐसे में पेड़-पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं अपितु पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। यदि पेड़ पौधे कम हो जाएंगे तो पक्षियों का आश्रय स्थल कम होता चला जाएगा। यही कारण है कि वनों की कटाई के चलते जीव-जंतु विलुप्त हो रहे हैं। पराशर ने अपील की कि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

chat bot
आपका साथी