पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएं पौधे : पराशर

पर्यावरण को साफ व सुरक्षित रखने में पेड़ों का अहम योगदान होता है। इसी प्रकार आहार श्रृंखला को आगे बढ़ाने में पक्षियों की भी अहम भूमिका होती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 01:19 AM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 01:19 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएं पौधे : पराशर
पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएं पौधे : पराशर

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : पर्यावरण को साफ व सुरक्षित रखने में पेड़ों का अहम योगदान होता है। इसी प्रकार आहार श्रृंखला को आगे बढ़ाने में पक्षियों की भी अहम भूमिका होती है। पेड़-पौधे जहा जीवनदायिनी आक्सीजन देते हैं, वहीं खाद्य, जल एवं आहार श्रृंखला को आगे बढ़ाने में पक्षियों का भी बड़ा योगदान होता है। यह बात बार एसोसिएशन के प्रधान हिमांशु पराशर ने कही।

उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी। ऐसे में इंसान व अन्य जीवों का संसार में जीना दूभर हो जाएगा। इस तरह पेड़-पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। यदि पेड़ कम हो जाएंगे तो पक्षियों का आश्रय स्थल कम होता चला जाएगा। यही कारण है कि वनों की कटाई के चलते जीव-जंतु विलुप्त होते जा रहे हैं। आहार श्रृंखला में भी पेड़-पौधों की भूमिका कम नहीं है। पराशर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

chat bot
आपका साथी