लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी : दीप्ति उप्पल

कोरोना वायरस के बचाव को लेकर पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में क‌र्फ्यू लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 06:05 AM (IST)
लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी : दीप्ति उप्पल
लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी : दीप्ति उप्पल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कोरोना वायरस के बचाव को लेकर पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में क‌र्फ्यू लगाया गया है। इसमें जिला कपूरथला में पड़ते सभी सब डिवीजनों के लोगों को रोजमर्रा की जरूरी चीजों को लेकर कोई भी दिक्कत न आए। इसके लिए कपूरथला की डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल लगातार प्रयासरत है। रोज समय समय पर इसका रिव्यू भी कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों को सैनिटाइज करने का काम 10 दिनों में और शहरी क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का काम एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों को सैनिटाइज करने के लिए पांच ब्लॉकों के कलस्टर बनाए गए है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जरूरी सेवाओं की सप्लाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा की जा रही कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में जरूरी दवाइयां की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए जालंधर में दवाइयां की थोक विक्रेताओं से बात हो चुकी है व जिले के मेडिकल स्टोर वालों को दवाइयां की खरीद के लिए कोई मुश्किल नहीं आएगी। - सुबह 5 बजे से 8 बजे तक मेडिकल स्टोर की दुकानें खुली रहेंगी।

- दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक मेडिकल स्टोर संचालक जरूरत पड़ने पर दवाइयां की होम डिलीवरी करेंगे।

- राशन के ठीक वितरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से डायरेक्ट्री तैयार की गई।

-दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के अलग अलग क्षेत्रों में राशन सप्लाई होगी।

-दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक सब्जी की सप्लाई रेहड़ियों व छोटे वाहनों पर गली मोहल्लों में होगी।

- 60 साल या अधिक उम्र वाले बुजुर्ग को मेडिकल या अन्य जरूरी सामान की सप्लाई वालंटियर की ओर से की जा रही है।

-

रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक पशुओं के चारे और तूड़ी की लोडिग का काम होगा।

-बुधवार और शुक्रवार को 2 बजे से 8 तक कैटल फीड की दुकानें सप्ताह में दो दिन खोली जाएंगी।

-

सुबह 5 बजे से 8 बजे तक डेयरी की दुकाने खुली रखी जाएंगी। -सुबह 5 बजे से 8 बजे तक एटीएम के माध्यम से कोई भी व्यक्ति नगद राशि निकलवा सकते है।

-इमरजेंसी सेवाओं के लिए के सभी निजी अस्पताल और क्लीनिक 24 घंटे खुले रहेंगे। सुबह 5 बजे से 8 बजे तक होगी घर-घर गैस की सप्लाई

डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल ने बताया कि जिला कपूरथला की सब डिवीजन में पड़ती सभी गैस एजेंसी की ओर से क‌र्फ्यू दौरान रोजाना सुबह 5 बजे से सुबह 8 बजे तक गैस की सप्लाई घर-घर की जाएगी और बाद दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक की जा रही सप्लाई भी जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी