मिशन खाकी : अब तक 164 युवतियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

पंजाब पुलिस में 10334 पदों पर भर्ती के लिए जिला प्रशासन की ओर से मिशन खाकी अभियान शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 06:40 PM (IST)
मिशन खाकी : अब तक 164 युवतियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
मिशन खाकी : अब तक 164 युवतियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

संवाद सहयोगी, कपूरथला : पंजाब पुलिस में 10334 पदों पर भर्ती के लिए जिला प्रशासन की ओर से शुरू किए गए 'मिशन खाकी' को लड़कियों का प्रोत्साहन मिला है। मिशन के तहत 164 लड़कियों ने शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। इनमें से 65 लडकियां मौजूदा समय में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही है।

डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने शुक्रवार को जिला रोजगार ब्यूरो दफ्तर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि कपूरथला पूरे पंजाब में इस प्रकार का जिला है जहां पुलिस में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआइ की भर्ती के लिए निशुल्क शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए मिशन खाकी कर हर मैदान फतेह कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए लड़कियों उत्साह को सार्थक बताते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियों को जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। डीसी ने लड़कियों के साथ अपने प्रशासकीय अनुभव सांझा किए। उन्होंने कहा कि लड़कियों की तरफ से सुरक्षा बलों, अर्धसैनिक बलों और विभिन्न पुलिस बलों में निभाई जा रही भूमिका अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

बता दे कि जिला प्रशासन कपूरथला डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और एसएसपी राज बचन सिंह संधू के नेतृत्व में युवक-युवतियों को पेशेवर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत पुलिस लाइन कपूरथला, गुरु नानक खालसा कालेज सुल्तानपुर लोधी और भगवान महावीर जैन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में शारीरिक प्रशिक्षण के कैंप चल रहे है। इसके अलावा ई-सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि छात्र लिखित परीक्षा की तैयारी भी कर सकें। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास एसपी अंगरा, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो प्रमुख नीलम महे, जीवनदीप सिंह, डा. वरुण जोशी, हरलीन कौर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी