मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सेठ हुक्म चंद एसडी पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट कपूरथला में कार्निवाल और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 02:32 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 02:32 AM (IST)
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, कपूरथला : सेठ हुक्म चंद एसडी पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट कपूरथला में कार्निवाल और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में सेठ हुकम चंद एसडी पब्लिक स्कूल के विनोद दादा ने शिरकत की। मैनेजर प्रवीण दादा और स्कूल प्रिसिपल डॉ. हीना अरोड़ा की ओर से उनका स्वागत किया गया। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह का आरंभ और मैनेजमेंट के सदस्यों की ओर से दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में डांस पेश किया गया, वहीं फैंसी ड्रेस शो और भांगड़े भी पेश किया गया। वहीं समारोह में मुख्यातिथि की ओर से शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट सदस्य प्रमोद कुमार चोपड़ा, प्रिसिपल संगल सोहल, प्रियंका शर्मा, अमिता खन्ना, जनक जोशी, कृष्ण ठाकुर, जसबीर कौर, किरण भारद्वाज, सुमन चड्ढा व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी