आंतकियों का समर्थन करने वालों पर दर्ज हो पर्चा

शिवसेना हिंद की बैठक शिवसेना हिंद व्यापार सेना के पंजाब अध्यक्ष दीपक छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 08:04 PM (IST)
आंतकियों का समर्थन करने वालों पर दर्ज हो पर्चा
आंतकियों का समर्थन करने वालों पर दर्ज हो पर्चा

संवाद सहयोगी, कपूरथला : शिवसेना हिंद की बैठक शिवसेना हिंद व्यापार सेना के पंजाब अध्यक्ष दीपक छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर राकेश छाबड़ा, संजय गुप्ता, रवि बमोत्रा, साहिल छाबड़ा, वंश छाबड़ा हरीश, बाबू शर्मा आदि नेता विशेष रूप से शामिल हुए। दीपक छाबड़ा ने कहा कि गृह मंत्रालय ने सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू व बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नेता वधावा सिंह सहित नौ लोगों को आतंकी घोषित कर सराहनीय काम किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता लगातार पन्नू जैसे आंतकियों का पर्दाफाश कर रहे है। छाबड़ा ने कहा कि गृह मंत्रालय को पंजाब के सीएम व डीजीपी लगातार इन आंतकियों की देश विरोधी गतिविधियों की इनपुट दे रहे थे। इसके बाद गृह मंत्रालय ने बड़ा फैंसला लेते हुए इन नौ देश विरोधियों को आंतकी घोषित किया है।

chat bot
आपका साथी