18 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

संवाद सूत्र फगवाड़ा आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम की ओर से 13वां राशन वितरण समारोह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 06:03 PM (IST)
18 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन
18 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम की ओर से 13वां राशन वितरण समारोह सांझी रसोई मोती बाजार फगवाड़ा में आयोजित किया किया गया। फोरम के प्रधान गुरदीप सिंह कंग की अगवाई में आयोजित उक्त समारोह में मुख्य अतिथि प्रवासी भारतीय जगदीश कुमार (मनीला) जबकि विशेष मेहमानों के रूप में पार्षद सरबजीत कौर एवं जल सेवा समिति के प्रधान विपन खुराना, सर्व नौजवान सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह, पंजाबी गायक मनमीत मेवी शामिल हुए। इस दौरान 18 जरूरतमंद परिवारों को एक महीना का राशन भेंट करने के उपरांत आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के इस प्रोजेक्ट की सराहना की। मुख्य अतिथि जगदीश कुमार मनीला ने कहा कि देश की दो ही प्रमुख समस्यायें है पहली समाज में फैला भ्रष्टाचार तथा दूसरा भुखमरी लेकिन फोरम की ओर से इन दोनों ही समस्याओं से समाज को छुटकारा दिलाने की दिशा में जिस समर्पित भावना से काम किया जा रहा है वह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने संस्था के प्रधान गुरदीप सिंह कंग को विश्वास दिलाया कि उनके समाज सेवी प्रकल्प में हमेशा योगदान करते रहेगे। गुरदीप कंग ने सभी गणमान्य का तहे दिल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि फोरम के सदस्यों के सहयोग से इस प्रोजैक्ट को हमेशा जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी जरूरतमंद को किस तरह की सहायता की आवश्यकता हो तो उनसे निजी तौर पर संपर्क कर सकता है। इस दौरान मुख्य अतिथि, गण्यमान्य एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन प्रमोद जोशी ने बाखूबी किया। इस अवसर पर फोरम के सीनियर वाईस प्रधान रमन नेहरा, उप प्रधान हरभजन सिंह लक्की, सचिव अतुल जैन, एडवोकेट एसके अग्रवाल, राजपाल नेहरा, रणजीत मल्हन, रमेश शिंगारी, मोहन सिंह कोहली, जुगल बवेजा, रवि मंगल, विनय कुमार बिट्टू, कपिल बांसल, कर्मजीत सिंह संधू, अजय कुमार, संजीव लांबा, सतपाल कोछड़, केके शर्मा, सुभाष चन्द्र दुआ, प्रदीप मंढाली, बिट्टू भंवरा, विपन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी