मंड के 16 गांवों का शहर से कटा संपर्क

डॉ. सुनील धीर, सुल्तानपुर लोधी प्रशासन की ओर से बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए हलका सु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 08:37 PM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 08:37 PM (IST)
मंड के 16 गांवों का शहर से कटा संपर्क
मंड के 16 गांवों का शहर से कटा संपर्क

डॉ. सुनील धीर, सुल्तानपुर लोधी प्रशासन की ओर से बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए हलका सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया पर बने अस्थाई पलटून पुल को हटा दिए जाने से मंड क्षेत्र के लगभग 16 गांव टापू का रूप धारण कर लिया है। मंड क्षेत्र के लोगों पर तो जैसे मुसीबतों का पहाड़ ही टूट पड़ा है। क्षेत्र के लोग अभी तक पुल को न हटाने व प्रशासन से लकड़ी की किश्ती मुहैया की मांग कर कहे थे। प्रशासन की ओर से किश्ती नहीं मुहैया करवाने के चलते मंड निवासियों में निराशा व रोष पाया जा रहा है।

उधर, पलटून पुल हटा दिए जाने क्षेत्र के 16 गांवों का संपर्क शहर से कट गया है। इन गांवों में मंड बाउपुर, बाउपुर जदीद, बाउपुर कदीम, कंगड़ा, मुहम्मदाबाद, रामपुर गेढा, भारी सादर बक्ष, भैणी बहादुर, किशनपुर घडका आदि शामिल है। उक्त गांवों के लगभग पांच हजार से अधिक लोगों का अपनी जरूरत के लिए शहर तक आने के लिए मात्र ही एक ही सहारा एकमात्र नाव है जो कि काफी नहीं है। सरकार के मात्र आश्वासनों के सहारे हर साल इस क्षेत्र के लोगों को बार बाढ़ जैसी स्थिति की समस्या का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में एक ओर दरिया के पानी के उफान से तबाही मच जाती है तो दूसरी ओर इन देहात का शहरी क्षेत्र से संपर्क टूट जाने पर कठिन हालात में सहायता टीमों का भी वहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

उल्लेखनीय है कि 2010 में क्षेत्र के लोगों को पलटून पुल बनवा कर सुविधा प्रदान की गई थी। बारिश शुरू होने से पहले इस पुल को हटा लिया जाता है। लोगों को इस मंड क्षेत्र में आने जाने के लिए नाव में सवार होकर जान जोखिम में डालना पड़ता है। पांच वर्ष पूर्व किश्ती में सवार हो कर दरिया पार करते समय दो युवकों की मौत हो गई थी।

अब दो माह तक नहीं स्कूल जा पाएंगे विद्यार्थी

पलटून पुल बंद हो जाने से अब दो माह तक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने हेतु बाहर के स्कूलों में नहीं जा पाएंगे। इससे उनकी पढ़ाई भी निश्चित रूप से प्रभावित होगी। क्षेत्र में मात्र एक ही माध्यमिक सरकारी स्कूल है। शिक्षा प्राप्ति हेतु बाहर के स्कूलों में जा पाना कठिन हो जाता है। इसके अतिरिक्त पशुओं के लिए चारा, पशु चिकित्सा व मानवीय सेहत सुविधाओं की प्राप्ति की भारी समस्या पैदा हो जाती है।

फोटो संख्या-14केपीटी19 मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया पर बने अस्थाई प्लटून पुल को हटाने के बाद दरिया को पर करते हुए लोग। फोटो संख्या 14केपीटी18-विधानसभा हल्का सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया पर बने अस्थाई प्लटून पुल को हटाने का ²श्य ।

chat bot
आपका साथी