सरकारी स्कूल चाचोकी में स्मार्ट क्लास रुम का उद्घाटन

लायंस क्लब फगवाड़ा सर्विस ने चाचोकी स्थित स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 02:34 AM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 05:02 AM (IST)
सरकारी स्कूल चाचोकी में स्मार्ट क्लास रुम का उद्घाटन
सरकारी स्कूल चाचोकी में स्मार्ट क्लास रुम का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : लायंस क्लब फगवाड़ा सर्विस ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक करते हुए लायन इंद्रजीत पनेसर की अध्यक्षता में सरकारी कन्या हाई स्कूल चाचोकी में स्मार्ट क्लास रुम का निर्माण करवाया। इस कार्य के प्रोजेक्ट डायरेक्ट अवतार सिंह बासल थे। एनआरआइ सुखविंदर सिंह (खूह वाले) ने इस प्रोजेक्ट के लिए साढ़े आठ लाख रुपये खर्च किए।

शुक्रवार को स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यातिथि लायन डिस्ट्रिक्ट 321-डी के गर्वनर हरदीप सिंह खड़का शामिल हुए। उनके साथ पीडीजी परमजीत सिंह चावला, बलराज कुमार, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ तरलोक सिंह भमरा विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इंद्रजीत सिंह पनेसर ने अवतार सिंह बासल व एनआरआइ सुखविंदर सिंह का धन्यवाद किया। हरदीप सिंह खड़का ने अवतार सिंह बासल, एनआरआइ सुखविंदर सिंह के सहयोग की सराहना की। प्रिंसिपल इंद्रजीत सिंह पनेसर ने भी लायंस क्लब फगवाड़ा सर्विस के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास रुम से छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी। इस मौके पर नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबौत्रा, जसविंदर कौर, संदीप गिल, रविंदर सिंह बासल, विजय शर्मा, बृज जोशी, कीमती लाल ओहरी, कुलवंत सिंह, सुखविंदर सिंह,लायन अजय भगत, अश्वनी शर्मा, राजन धवन, सुनील बेदी, संजय गाधी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी