गुरु साहिब का उपदेश विश्व शाति के लिए बेहद अहम : मनोहर

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 02:42 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 02:42 AM (IST)
गुरु साहिब का उपदेश विश्व शाति के लिए बेहद अहम : मनोहर
गुरु साहिब का उपदेश विश्व शाति के लिए बेहद अहम : मनोहर

हरनेक सिंह जैनपुरी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका। पूरी तरह श्रद्धा व स्नेह से लबरेज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिर पर पीले पटके बांध संगत के साथ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका और अरदास की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दोनों मुख्यमंत्रियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया

प्रकाशपर्व समारोहों के दौरान उड़ीसा के स्पीकर सूर्य नारायण पात्रो, न्यूजीलैंड के सासद कंवलजीत सिंह बख्शी, अल्प संख्यक कमिशन गुजरात की चेयरपर्सन बीबी परमजीत कौर छाबड़ा, हिमाचल प्रदेश से विधायक परमजीत सिंह सहित कई प्रमुख शख्सियतों ने भी गुरु घर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। ।

माथा टेकने के बाद मनोहर लाल खट्टर व जयराम ठाकुर ने गुरु नानक स्टेडियम में लगाए गए एसजीपीसी के पंडाल में पहुंचे। यहां संगत को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के जीवन का हर पहलू मानवता के लिए मार्ग दर्शन है। गुरु जी का उपदेश विश्व शाति व भाईचारक एकता के लिए बेहद अहम है। आज की समस्या का हल भी गुरु साहिब की पावन बाणी में मिलता है। इसलिए सभी को गुरु साहिब जी के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। 550वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि गुरु जी की कृपा से ही इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला है।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी संगत को 550वें प्रकाश पर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी प्रसिद्ध दार्शनिक गुरु, समाज सुधारक व मनुष्य की मानसिक उलझनों को सुलझाने वाले थे। उनके सिद्धात आज के समय में भी 550 साल पहले जितने सार्थक हैं। समाजिक बुराईयों खिलाफ गुरु जी की ओर से उठाई गई आवाज समाज को बेहतर बनाने में अच्छी दिशा दे सकती है। इस पावन पर पर सभी को गुरु जी की शिक्षाओं पर चलने का प्रण लेना चाहिए है। उड़ीसा के स्पीकर सूर्य नारायण ने भी अपने संबोधन में गुरु नानक देव जी की पावन बाणी को अमल में लाने की जरूरत पर जोर दिया।

ससे पहले शिरोमणि कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोगोंवाल ने पहुंची प्रमुख शख्सियतों का स्वागत किया। भाई लोगोंवाल ने कहा कि 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अगला सारा साल गुरुमति समारोहों का क्रम जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी