चार साल की बच्ची को अगावा करने वाला काबू

सुल्तानपुर लोधी के गांव माछीजोआ से चार साल की बच्ची को अगवा कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 01:39 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 01:39 AM (IST)
चार साल की बच्ची को अगावा करने वाला काबू
चार साल की बच्ची को अगावा करने वाला काबू

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : गांव माछीजोआ में शुक्रवार को घर में सो रही चार साल की बच्ची को अगवा कर लिया गया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने चार घंटे में बच्ची तलाश कर उसे माता-पिता के हवाले कर दिया। बच्ची को अगवा करने वाले आरोपित की पहचान सुरेश कुमार निवासी गांव हिटली मरगाओ, थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग, झारखंड हाल निवासी गांव माछीजोआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवण सिंह बल ने बताया कि एसएचओ सुल्तानपुर लोधी सर्बजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी पुडा कॉलोनी व गांव माछीजोआ के पास गश्त कर रही थी। माछीजोआ निवासी ध्यान सिंह की पत्नी पिदर कौर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी चार साल की बेटी जैसमीन कौर घर में सो रही थी। शुक्रवार तड़के सुबह तीन बचे एक युवक ने घर में घुसकर उनकी बेटी को उठाकर दीवार फांद कर ले भागा। उनके कमरे में मोबाइल भी चोरी कर लिया। पुलिस ने उसकी मामला दर्ज कर लिया। एसएचओ सर्बजीत सिंह ने कबीरपुर, तलवंडी चौधरियां तथा फत्तूढींगा पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को बेई के किनारे अज्ञात युवक के साथ एक बच्ची दिखाई दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। बच्ची की पहचान जेसमीन कौर पुत्री ध्यान सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने बच्ची को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।

chat bot
आपका साथी