पूर्व मंत्री जोगिन्द्र मान ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

छठ पूजा उत्सव जेसीटी मिल एवं चाचोकी में वीरवार को श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 07:02 PM (IST)
पूर्व मंत्री जोगिन्द्र मान ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
पूर्व मंत्री जोगिन्द्र मान ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : छठ पूजा उत्सव जेसीटी मिल एवं चाचोकी में वीरवार को श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने प्रात:काल चढ़ते सूरज को अ‌र्घ्य देकर व्रत की समाप्ति की। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देने के लिए पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज निगम के चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान पूर्व मंत्री विशेष तौर पर पहुंचे। मान ने सभी को छठ पूजा उत्सव की शुभकामनाएं दी और कहा कि भारत में बहुत से उत्सव एवं त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका धार्मिक महत्व है। इन सभी उत्सवों एवं त्योहारों को आपस में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। इस दौरान सुनील पांडे ने बताया कि छठ पूजा सनातन धर्म का प्राचीन त्योहार है जोकि भगवान श्री राम के काल से मनाया जाता है। इस त्योहार का महत्व धरती को अपने प्रकाश से रोशन करने वाले सूर्य देवता की पूजा के साथ जुड़ा हुआ है। दीवाली से चौथे दिन उत्सव का शुभारंभ होता है और महिलाएं व्रत धारण करती हैं। प्रात:काल सूर्य देव की पूजा के पश्चात अ‌र्घ्य देने के साथ उत्सव की समाप्ति होती है। इस अवसर पर ललित शर्मा, अश्वनी थापर, कुलविन्द्र, रजिन्दर राजू, गुरप्रीत कौर जंडू, सुमन शर्मा, शविन्द्र निश्चल, राजवीर कौर, मधु सरवटे, मोनू सरवटे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी