दिव्यांगों को मिले सरकारी योजना का लाभ : लखविंदर

अंगहीन और ब्लाइंड यूनियन पंजाब की बैठक ?? ???

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:31 AM (IST)
दिव्यांगों को मिले सरकारी योजना का लाभ : लखविंदर
दिव्यांगों को मिले सरकारी योजना का लाभ : लखविंदर

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : अंगहीन और ब्लाइंड यूनियन पंजाब की बैठक यूनियन के फगवाड़ा प्रधान राजन सूद ओर स्त्री विंग की प्रधान दविंदर कौर के नेतृत्व में हुई। जिसमें यूनियन के प्रदेश प्रधान लखबीर सिंह सैणी शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से एससी ओर दिव्यांग वर्ग के लोगों को अपना रोजगार खोलने के लिए तीन तीन लाख रुपए कर्जा देने संबंधी जो स्कीम की शुरुआत की गई थी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए फगवाड़ा के दिव्यांगों की ओर से बड़ी मुश्किल से यह फार्म भरे गए थे, परन्तु दिव्यांगों को कर्जा नहीं दिया गया। सिफारशी लोगों को पंजाब सरकार की स्कीम के तहत कर्जा वितरित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हर सरकार की ओर से दिव्यांगों के साथ भेदभाव किया जाता है, जिसकी वो पूर जोर निंदा करते है। इस मौके पर पंचायत मेंबर पलविंदर सिंह पिंदा, परमजीत सिंह, संदीप लाल, मनप्रीत सिंह, जसवीर कौर, ज्योति, भारत भूषण, सतपाल पलाही, अश्वनी कुमार व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी