सीजेएम ने गुरु नानक मिशन वृद्ध आश्रम के जांचे प्रबंध

जज किशोर कुमार व अजीतपाल सिंह ने गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम फगवाड़ा का नरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 02:04 AM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:08 AM (IST)
सीजेएम ने गुरु नानक मिशन वृद्ध आश्रम के जांचे प्रबंध
सीजेएम ने गुरु नानक मिशन वृद्ध आश्रम के जांचे प्रबंध

जागरण संवाददाता, कपूरथला : जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी किशोर कुमार व सीजेएम अजीतपाल सिंह ने गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम फगवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान जज जज किशोर कुमार ने आश्रम के सहायक प्रबंधक को हिदायत देते हुए कहा कि खाना पकाने वाली जगह की सफाई का खास ध्यान रखा जाए और खाना ढक कर रखा जाए। आश्रम में रह रहे लोगों को साफ पीने वाला पानी मुहैया करवाना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने आश्रम की रसोई व शौचालय की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। सहायक प्रबंधक ने जिला व सेशन जज किशोर कुमार को बताया कि आश्रम में इस समय 30 नेत्रहीन बच्चे, 14 नेत्रहीन लड़कियां, 20 यतीम बच्चे, तीन दिव्यांग, सात बुजुर्ग, छह महिलाएं व 17 स्टॉफ सदस्यों समेत कुल 97 रह रहे हैं। जज किशोर कुमार ने आश्रम में रह रहे बच्चों व बुजुर्गो को पेश आती मुश्किलों सबंधी जानकारी हासिल की। उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों को बिस्कुट भी बांटे।

chat bot
आपका साथी