श्रद्धालुओं से सराबोर हुआ चाचोकी घाट, ठंड पर आस्था पड़ी भारी

आस्था का महापर्व छठ पर्व उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर पूरा हुआ। सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद 36 घटे का निर्जला व्रत तोड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 08:48 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 08:48 PM (IST)
श्रद्धालुओं से सराबोर हुआ चाचोकी घाट, ठंड पर आस्था पड़ी भारी
श्रद्धालुओं से सराबोर हुआ चाचोकी घाट, ठंड पर आस्था पड़ी भारी

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : आस्था का महापर्व छठ पर्व उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर पूरा हुआ। सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद 36 घटे का निर्जला व्रत तोड़ा गया। सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। स्थानीय अर्बन एस्टेट चाचोकी नहर घाट पर सबसे च्यादा भीड़ रही। इसी के साथ लोक आस्था का यह चार दिवसीय पर्व शनिवार सुबह संपन्न हो गया। भगवान भास्कर की आराधना के पर्व छठ पूजन को लेकर पूर्वाचल परिवार पिछले चार दिनों से आस्था से सराबोर था। छठ महापर्व की खुशिया घर-घर में छाई थीं। शनिवार सुबह उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए लोग शहर में बने घाटों पर पहुंचने लगे। सूर्य के निकलने के साथ ही व्रत रखने वालों के चेहरों पर खुशी छा गई। ठंड पर आस्था भारी पड़ी।

इसी बीच छठ महापर्व के समापन को लेकर स्थानीय अर्बन एस्टेट चाचोकी नहर सहित पीपारंगी, खेड़ा कालोनी, गोविंद पुरा, शिव पुरी मे बने घाटों पर शनिवार तड़कसार स्थानीय विधायक धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) भी माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान विधायक ने छठी मइया और सूर्य भगवान के नतमस्तक होकर माथा टेकते हुए फगवाड़ा के विकास, उन्नति व प्रगति के साथ-साथ सुख-शांति और सबके भले की कामना की।

विधायक धालीवाल ने कहा कि मेरी कामना है कि आप सब स्वस्थ रहें, समृद्ध रहें और इस वर्ष छठी मइया सभी पंजाब वासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें व आइए छठ पूजा के शुभ अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें। ऐसे त्योहार देश की अनेकता में एकता के सिद्धांत को हमेशा ताजा रखते है। इस मौके पर उनके साथ मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, सीनियर कांग्रेसी नेता विनोद वरमानी, सुखपाल बिनिंग, सोढी पटवारी, राम चंद्र, बिहारी लाल, सुनील पांडे, हर्ष शर्मा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी