श्रीराम का पुतला फूंकना निंदनीय : शर्मा

भगवान श्रीराम का पुतला फूंकना बेहद घिनौना कृत्य है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 05:54 PM (IST)
श्रीराम का पुतला फूंकना निंदनीय : शर्मा
श्रीराम का पुतला फूंकना निंदनीय : शर्मा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भगवान श्रीराम का पुतला फूंकना बेहद घिनौना कृत्य है। लोगों को हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। किसी भी नागरिक की धार्मिक भावनाओं को आहत करना अपराध है। यह बात समाज सेवक केके शर्मा व अश्वनी क्वात्रा ने कही। उन्होंने कहा कि अमृतसर के गांव मानांवाला में कुछ शरारती तत्वों ने भागवान श्रीराम का पुतला जलाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने की कोशिश की है। सरकार समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कोई गंभीर एक्शन नहीं ले रही है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से हिंदू समाज को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी