अपने दम पर निगम चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा नेताओं ने अविनाश राय खन्ना से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 02:10 AM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 02:10 AM (IST)
अपने दम पर निगम चुनाव लड़ेगी भाजपा
अपने दम पर निगम चुनाव लड़ेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, कपूरथला : कौंसिल से निगम बने कपूरथला की नए सिरे से वार्ड बंदी हो चुकी है। आने वाले समय में कभी भी निगम काचुनाव हो सकता है जिसे लेकर जिला भाजपा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है तथा अपने दम पर निगम चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। बुधवार को कपूरथला के भाजपा नेताओं की चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए अविनाश राय खन्ना के साथ हुई मुलाकात दौरान यह बात प्रमुखता से सामने आया है। अकाली दल से गठबंधन खत्म होने के बाद भाजपा के लिए इस बार मैदान खुला पड़ा है। भाजपा के चुनाव मैदान में आने से तिकोना मुकाबला होने की संभावना बन सकती है जिसका भाजपा नेता पूरा लाभ उठाना चाहेंगे।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन की अगुआई में भाजपा के कुछ नेताओं ने जिले के चुनाव प्रभारी व सीनियर भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना से बुधवार को मुलाकात करके चुनावों की रणनीति बारे में विचार-विमर्श किया।

भाजपा के कपूरथला मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल महाजन ने बताया कि नगर निगम चुनाव व भाजपा को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता व नेता प्रयत्नशील है। निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही हैं। भाजपा का शहरी क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव है जिसे भुनाने के लिए पार्टी वर्कर व नेता जुटे हुए हैं। आने वाले दिनों में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर अगली रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सभी सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। अविनाश राय खन्ना के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पवन धीर, पूर्व जिला प्रधान आकाश कालिया एवं भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पियूष मनचंदा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी