तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दंपती घायल

थाना सिटी के अधीन गांव धारीवाल के नजदीक एक एक्टिवा व कार की टक्कर में एक्टिवा सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 02:43 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 02:43 AM (IST)
तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दंपती घायल
तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दंपती घायल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी के अधीन गांव धारीवाल के नजदीक एक्टिवा व कार की टक्कर में एक्टिवा सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। अवतार सिंह पुत्र हजारा सिंह व उसकी पत्नी राजविदर कौर वासी गांव शालापुर बेट ने बताया कि वह एक्टिवा पर सवार होकर साइंस सिटी के नजदीक किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। गांव धारीवाल दोना के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आती एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा में टक्कर मार दी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना के बारे में थाना सिटी की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी