आप सरकार ने दो माह में लिया सात हजार करोड़ कर्ज : धालीवाल

कर्ज लेने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 08:16 PM (IST)
आप सरकार ने दो माह में लिया सात हजार करोड़ कर्ज : धालीवाल
आप सरकार ने दो माह में लिया सात हजार करोड़ कर्ज : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब में कर्ज लेकर सरकार चलाने को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मान सरकार ने अप्रैल में सात हजार करोड़ का कर्ज लिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अरविद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार में 54 हजार करोड़ का इंतजाम किया था उसका क्या हुआ। केजरीवाल ने माफिया खत्म कर यह रकम सरकारी खजाने में लाने का दावा किया था। विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (सेवानिवृत आइएएस) ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को गुमराह कर प्रदेश में सरकार बनाई और पंजाब वासियों से बड़े-बड़े वादे किए लेकिन सरकार बनने के बाद आप सरकार अपने सभी वादों को भूल गई है।

पंजाब को कर्ज मुक्त करने का दावा करने वाली आप सरकार ने अपने अब तक कार्यकाल में करीबन सात हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। विधायक धालीवाल ने दावा करते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने तीन किश्तों में कर्जा उठाया है। सरकार ने पहले 1500 करोड़ का कर्जा, इसके बाद दूसरी बार 1500 करोड़ का कर्ज लिया और तीसरी बार 2500 करोड़ का कर्जा लिया गया। इस तरह कुल सात हजार करोड़ का कर्जा लिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में खजाने की हालत डांवाडोल हो गई है। विधायक धालीवाल ने चुनावों से पहले आप के संयोजक अरविद केजरीवाल बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, लेकिन सरकार बनने के बाद सिवाए घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा कि आप ने पंजाब के लोगों को गुमराह करके सत्ता हासिल की है।

chat bot
आपका साथी