आम आदमी पार्टी ने जनता को किया गुमराह : धालीवाल

विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (सेवानिवृत आइएएस) ने कहा है कि आम आदमी ने लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 08:13 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने जनता को किया गुमराह : धालीवाल
आम आदमी पार्टी ने जनता को किया गुमराह : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (सेवानिवृत आइएएस) ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल की है।आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को झूठे वादों का लालच देकर सत्ता में आई है। भगवंत मान सरकार प्रदेश का शांतिमय और भाईचारे का माहौल को खराब कर व जनता को फिर गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है लेकिन पंजाब की जनता भगवंत मान तथा केजरीवाल की इन राजनीतिक चाल को बहुत अच्छी तरह समझ चुकी है।

विधायक धालीवाल ने कहा कि आप सरकार के शासन में पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और प्रदेश में अराजक तत्वों का बोल-बाला बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के लोगों के असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से बड़े-बड़े वादे और दावे किए गए थे जिन्हें उन्होंने चुनाव जीतने पर पूरा करने का पंजाब के लोगों को भरोसा दिया था। पार्टी ने जनता को झूठे वादे करके और झूठे सुनहरे सपने दिखा कर पंजाब की सत्ता हासिल की गई थी, लेकिन अब जब उन वादों को पूरा करने का समय आया तो मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दोनों ही जनता से मुंह छुपाते फिर रहे हैं। ऐसे में भगवंत मान तथा केजरीवाल जनता से किए अपने वादों से ध्यान भटकाने के लिए रोजाना नए राजनीतिक खेल रचकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

विधायक धालीवाल ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पंजाब वासियों के हितों में शानदार काम किया है और लोगों को हर सुविधा प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा केजरीवाल नहीं जानते कि जनता इन दोनों के झूठ को अच्छी तरह जान और पहचान चुकी है और सब देख और समझ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इसका जबाब आगामी निगम चुनावों में देगी।

chat bot
आपका साथी