आर्मीनिया से सुरक्षित लौटे युवाओं ने किया दावा, वहां फंसे हैं 50 हजार भारतीय

आर्मीनिया में फंसे युवाओं की जान पर खतरा मंडराता रहता है। इस समय भी आर्मीनिया में करीब 50 हजार युवा फंसे हुए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 10:10 AM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 09:12 AM (IST)
आर्मीनिया से सुरक्षित लौटे युवाओं ने किया दावा, वहां फंसे हैं 50 हजार भारतीय
आर्मीनिया से सुरक्षित लौटे युवाओं ने किया दावा, वहां फंसे हैं 50 हजार भारतीय

कपूरथला [हरनेक सिंह जैनपुरी]। पंजाबी युवाओं को आर्मीनिया में सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर लाखों रुपये ऐंठने वाले ट्रेवल एजेंटों के संबंध रशियन माफिया से हैं। आर्मीनिया में फंसे युवाओं की जान पर खतरा मंडराता रहता है। इस समय भी आर्मीनिया में करीब 50 हजार युवा फंसे हुए हैं। इन युवाओं को बाद में आर्मीनिया से जान जोखिम में डालकर समंदर पार कर इटली, फ्रांस जैसे देशों की सीमाओं में अवैध तरीके से भेजा जाता है।

इस बात का खुलासा शनिवार को आर्मीनिया से लौटे भुलत्थ हलके के कस्बा नडाला के युवक हरमनजीत सिंह और गांव इब्राहीमवाल के रहने वाले शमशेर सिंह और उसकी पत्नी पिंकी ने किया। इनके साथ अमृतसर के योद्धा नगरी का रहने वाला एक अन्य युवक भी वापस लौटा है।

दैनिक जागरण से बातचीत में इन युवाओं ने बताया कि वे लोग चार नवंबर को आर्मीनिया के लिए गए थे। एजेंट ने 700-750 डॉलर वेतन के सब्जबाग उन्हें दिखाए। वहां पहुंचकर उन्हें सिर्फ 300 डॉलर वेतन दिया गया, जिसमें से 100 डॉलर कमरे का किराया और 100 डॉलर खाने में खर्च हो जाते थे। एजेंट ने उन्हें रहने और खाने की व्यवस्था कंपनी की ओर से बताई थी। इन युवाओं ने बताया कि उनकी एजेंट हरप्रीत आर्मीनिया में है, जिसके भाई के रशियन माफिया से संबंध हैं। इस कारण वह उन्हें वहां पर हर समय डराते रहते थे कि अगर घर जाने की बात की तो उन्हें मार दिया जाएगा।

उन्होंने वहां पर डेढ़ से दो महीने बड़ी मुश्किल से निकाले। कई बार भूखे भी रहना पड़ता था। एक युवक को करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा गया था। उसे वहां से उसके साथियों ने निकाला और उसका पासपोर्ट लेकर दिया। फर्जी ट्रैवल एजेंटों का गिरोह आर्मीनिया में भी पूरी तरह सक्रिय है। इस गिरोह के सात लोग अर्मीनिया में ही रहते हैं।

बयान दर्ज करने के बाद कसा जाएगा शिकंजा

ढिलवा और बेगोवाल पुलिस अब तक तीन एजेंटों को गिरफ्तार कर चुकी है। अर्मीनिया से लौटे इन युवाओं के बयान दर्ज करने के बाद इन एजेंटों पर शिकंजा कसा जाएगा। दंपती सहित दो अन्य युवक इन एजेंटों के कारण अर्मीनिया में फंस गए थे। वहां से वीडियो बनाकर इन्होंने मदद की गुहार लगाई जिसके बाद उन्हें वापस देश लाया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी