निगम के 50 वार्डो का खाका तैयार, महिलाओं के लिए 50 फीसद सीट रिजर्व

21 वार्डो की बढ़ोतरी के साथ कौंसिल से निगम बने विरासती शहर की 50 वार्डो का खाका तैयार हो गया है जिसमें महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व की गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 01:57 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 05:14 AM (IST)
निगम के 50 वार्डो का खाका तैयार, महिलाओं के लिए 50 फीसद सीट रिजर्व
निगम के 50 वार्डो का खाका तैयार, महिलाओं के लिए 50 फीसद सीट रिजर्व

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला : 21 वार्डो की बढ़ोतरी के साथ कौंसिल से निगम बने विरासती शहर की 50 वार्डो का खाका तैयार हो गया है, जिसमें महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व की गई हैं। इसमें बीस सीट पर किसी भी वर्ग की महिला प्रत्याशी हो सकती है लेकिन पांच सीटों पर सिर्फ अनुसूचित जाति की महिलाओं का कब्जा रहेगा। इसके अलावा जनरल कैटागरी के लिए 17 सीट रहेंगी जबकि अनूसूचित जाति के लिए छह सीट फिक्स की गई है। 50 सीटों वाले नगर निगम में पिछड़ी श्रेणी के हिस्से मात्र दो ही सीट आई है जबकि इस वर्ग की शहर में आबादी काफी ज्यादा है। नगर निगम के कमिश्नर, एडीसी राहुल चाबा व कार्यकारी अधिकारी आदर्श कुमार की निगरानी में पहली बार निगम चुनाव की तरफ अग्रसर कपूरथला की की गई वार्डबंदी में फिलहाल बाबा दीप सिह नगर व ग्रोवर कॉलोनी आदि क्षेत्र को ही शामिल किया गया है। 21 नए वार्डो का हुआ इजाफा

करीब एक लाख की आबादी वाले कपूरथला में पहले 29 वार्ड थे और इनमें 21 नए वार्डो को इजाफा हुआ है। इस वार्डबंदी से क्षेत्र काफी छोटे हो गए और हर वार्ड में वोटों की संख्या भी कम हो गई है। हालांकि अकाली दल व भाजपा की तरफ से नई वार्डबंदी पर कई तरह के ऐतराज उठाए जा रहे हैं और इस वार्डबंदी को शुद्ध तौर पर सत्ताधारी कांग्रेस के मुताबिक कांट-छांट किए जान के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस ने अधिकांश पार्षदों की सीटें पहले ही रिजर्व कर दी: परमजीत

फोटो :

शिअद के हलका इंचार्ज परमजीत सिंह एडवोकेट का कहना है कि कांग्रेस की तरफ से तमाम नियमों को दरकिनार करते हुए वार्ड को एक तरह अपने अधिकांश मौजूदा पार्षदों के लिए सीटें पहले ही रिजर्व कर दी गई है। प्रशासन करता है वार्डबंदी का सारा कार्य : राणा गुरजीत

फोटो :

क्षेत्रीय विधायक राणा गुरजीत सिंह का कहना है कि वार्डबंदी का सारा कार्य प्रशासन की तरफ से किए जाना होता है, जिसमें कोई दखल अंदाजी नहीं की जा रही है। राणा ने कहा कि अकाली भाजपा के पास जनता में जाने के लिए कोई भी उपलब्धि नहीं है, जिससे उन्हें पहले ही हार दिखाई दे रही है। इस वजह से विपक्ष झूठे आरोप लगा कर लोगों की हमदर्दी हासिल करने के जुगाड़ में है पर कपूरथला के लोग इन नेताओं की असलीयत से पूरी तरह वाकिफ है। कोट्स..

निगम दफतर में नक्शा लगा रखा है अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह निगम दफतर में अपना ऐतराज दाखिल करवा सकता है।

आदर्श कुमार, ईओ।

chat bot
आपका साथी