फगवाड़ा से 130 श्रमिक गृहराज्य के लिए हुए रवाना

लॉकडाडन के चलते कामकाज खत्म होने के बाद प्रदेश में रह रहे दूसरे राज्यों के श्रमिकों का अपने गृहराज्य जाने का सिलसिला जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 12:44 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:08 AM (IST)
फगवाड़ा से 130 श्रमिक गृहराज्य के लिए हुए रवाना
फगवाड़ा से 130 श्रमिक गृहराज्य के लिए हुए रवाना

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : लॉकडाडन के चलते कामकाज खत्म होने के बाद प्रदेश में रह रहे दूसरे राज्यों के श्रमिकों का अपने गृहराज्य जाने का सिलसिला जारी है। प्रदेश सरकार भी श्रमिकों व कामगारों को उनके घर वापस भेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। फगवाड़ा प्रशासन की ओर से रविवार को करीब 130 श्रमिकों को उनके गृह राज्य के लिए भेजा गया। रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर रोडवेज की बसों से श्रमिकों को जालंधर रेलवे स्टेशन भेजा गया। श्रमिक रेलवे विभाग की ओर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन से अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

इस संबंध में तहसीलदार नवदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से इच्छुक श्रमिकों को उनके गृह राज्य भेजने की मुहिम शुरू की गई है। फगवाड़ा में इस मुहिम के तहत सैकड़ों श्रमिकों ने अपने गृहराज्य जाने के आवेदन किया हुआ है। रविवार को जिन श्रमिकों ने उत्तर प्रदेश जाने के लिए आवेदन किया था उन्हें फगवाड़ा के रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया। वहा उन्हें रोडवेज की चार बसों से जालंधर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इससे पूर्व सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की ओर श्रमिकों की स्क्रीनिंग की और कोरोना वायरस के लक्षणों की जाच की गई। इसके बाद उन्हें शारीरिक दूरी के नियम को ध्यान में रखते हुए बसों से रेलवे स्टेशन के लिए भेजा गया। रेलवे स्टेशन से यह सभी श्रमिक अपने गृहराज्य उत्तर प्रदेश के लिए स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना हो जाएंगे। उधर घर जाने की खुशी श्रमिकों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। श्रमिक अपने परिजनों से मिलने को लेकर उत्साहित थे। उनके चेहरों पर प्रदेश के लोगों से निरंतर मिले सहयोग पर आभार भरी झलक भी साफ दिखाई दे रही थी।

chat bot
आपका साथी