मुनाफा का लालच देकर 10.33 लाख हड़पे

थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में जालंधर निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:53 PM (IST)
मुनाफा का लालच देकर 10.33 लाख हड़पे
मुनाफा का लालच देकर 10.33 लाख हड़पे

संवाद सहयोगी, कपूरथला : गांव शेखूपुर निवासी युवक ने जालंधर निवासी एक युवक पर अपने पिता की कंपनी में 20 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच देकर 10 लाख 33 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप गाया है। थाना सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जालंधर निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कपूरथला के गांव शेखूपुर निवासी अंकुश कुमार ने एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख को की गई शिकायत में बताया कि उसकी जालंधर के गांव घुग्गशोर मकसूदां निवासी क्रिस्टो पुत्र अमरजीत सिंह के साथ उनकी पहचान थी। क्रिस्टो ने उसे लालच दिया कि उसके पिता अमरजीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र प्यारा सिंह क्रिस्टो मीराकल इको जेनसेट (इंडिया) एंड क्रिस्टो मीराकला सेल्फ पावर इंजन (इंडिया) कंपनी का मालिक है। कंपनी में पैसा लगाने वाले को 20 प्रतिशत का मुनाफा दिया जाता है। उसने पहचान के आधार पर क्रिस्टो के पिता की कंपनी में वर्ष 2017 में 10 लाख 33 हजार रुपये का निवेश किया। पांच वर्ष बीत जाने पर भी कंपनी की ओर से उसे 20 प्रतिशत मुनाफा देना तो दूर मूल राशि भी नहीं दिया गया। रुपये मांगने पर कंपनी मालिक उससे टालमटोल करता है। एसएसपी ने आर्थिक अपराध शाखा को मामले की जांच करने के आदेश दिए। जांच के दौरान आरोपित पर लगे आरोप सही पाए गए। पुलिस ने अधिक मुनाफा देने का देकर 10 लाख 33 हजार की राशि ठगने के आरोप में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी