30 किलो चूरा-पोस्त समेत महिला गिरफ्तार

स्पेशल आपरेशन यूनिट की टीम ने तीस किलो चूरा-पोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 12:44 AM (IST)
30 किलो चूरा-पोस्त समेत महिला गिरफ्तार
30 किलो चूरा-पोस्त समेत महिला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जालंधर : स्पेशल आपरेशन यूनिट की टीम ने तीस किलो चूरा-पोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला की पहचान न्यू गीता कालोनी निवासी दिव्या के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस को तीस किलो चूरा-पोस्त मिला है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि दिव्या को सूचना के आधार पर स्पेशल आपरेशन यूनिट के प्रभारी अशोक कुमार ने काला संघिया रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से बोरे में चूरा-पोस्त मिला। जांच में सामने आया कि दिव्या का चार साल पहले तलाक हो चुका है और आर्थिक तंगी के चलते उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर सप्लाई देने और लेने वालों के बारे में पूछताछ करेगी। 25 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

जीआरपी ने कैंट स्टेशन पर नाकाबंदी कर 25 किलो गांजे के साथ शीतल नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया। उससे मिली जानकारी के बाद बैजनाथ नाम का एक और तस्कर पकड़ा गया। जीआरपी के इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि शीतल चहेडू की तरफ से आ रहा था। उसके पास प्लास्टिक का बोरा था। तलाशी के दौरान 25 किलो गांजा बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी बिहार से गांजा लाया था और पंजाब में बेचना था। बाद में उसके साथी बैजनाथ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी