Jalandhar Weather Update: आज दिन भर मौसम रहेगा साफ, 33 डिग्री तक पहुंचा तापमान

जालंधर में आज भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वीरवार को खिली तेज धूप के बाद तापमान में इजाफा हो गया है जिसका असर आज भी दिखाई देगा। हालांकि रात के समय मौसम में बदलाव जरूर देखने को मिल रहा है।

By Ankit SharmaEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 07:54 AM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 07:54 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: आज दिन भर मौसम रहेगा साफ, 33 डिग्री तक पहुंचा तापमान
Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज धूप खिलेगी। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: वीरवार दोपहर को खिली तेज धूप के बाद तापमान में इजाफा हो गया है। 24 घंटे पूर्व अधिकतम 32.3 डिग्री तक चल रहा तापमान बढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान वीरवार को 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आए अंतर के बाद सुबह व देर रात के समय हवा में ठंडक बढ़ रही है।

दोपहर के समय खिल रही तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी

दरअसल, अक्टूबर माह की शुरूआत के पहले सप्ताह में भी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिली है। दोपहर के समय खिल रही तेज धूप उमस को बढ़ावा दे रही है, जिससे लोग दिन भर पसीने से तरबतर हो रहे हैं। वहीं, वीरवार को दिन भर धूप खिली रहने के बाद गर्मी का प्रकोप बरकरार रहा।

शुक्रवार को भी दिन भर मौसम साफ रहेगा

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते है कि इस बार कमजोर मानसून के चलते सर्दी के सीजन में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह के मध्यांतर के बाद ही मौसम में हल्का बदलाव संभव है। लिहाजा, शुक्रवार को भी दिन भर मौसम साफ रहेगा। हालांकि हल्के हल्के बादल भी दिखाई देंगे।

लोगों में बढ़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

दूसरी तरफ डा. रवि दत्त शर्मा ने कहा कि तापमान बढ़ने से लोगों व खासकर बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देखने को मिल रही है। मौसमी बीमारियों का खतरा भी इस दौरान बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी लापरवाही न बरतें और अपना ख्याल रखें। बाहर के खाने और फास्ट फूड से परहेज करें।

यह भी पढ़ेंः- Ludhiana Weather Update: शहर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए बादल; वर्षा के आसार

यह भी पढ़ेंः- Veergatha Project: विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर टैलेंट दिखाएंगे छात्र, गणतंत्र दिवस पर 25 होंगे सम्मानित

chat bot
आपका साथी