विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Weather Update: शहर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए बादल; वर्षा के आसार

By Asha Rani Edited By: Deepika
Published: Fri, 07 Oct 2022 09:14 AM (IST)

Ludhiana Weather Update शहर में आज वर्षा की संभावना बन रही है। दरअसल सुबह से आसमान में बादल छाए हुए ...और पढ़ें

शहर में आज वर्षा के आसार बन रहे हैं। (सांकेतिक)
शहर में आज वर्षा के आसार बन रहे हैं। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Update: शहर में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। दरअसल दो हफ्ते के बाद बादल फिर से लौट आए हैं। शहर में सुबह से ही काले बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। इस वजह से वर्षा के आसार भी बन रहे हैं। अब आगे मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।

सुबह 8 बजे शहर में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

बता दें कि, शहर में तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही है, इससे हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है। सुबह आठ बजे शहर में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसके साथ ही एयर क्वालिटी इंडेक्स 178 के स्तर पर था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज शहर के कई इलाकों में वर्षा के आसार हैं, जिससे लोग राहत महसूस करेंगे।

अक्टूबर अंत तक गुलाबी ठंड देगी दस्तक

शाम से पहले कभी भी शहर में हल्की व तेज वर्षा हो सकती है। कई जगहों पर केवल गरज के साथ छींटे ही पड़ेंगे, जिससे दिन के पारे में भी गिरावट आएगी। विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो कल भी मौसम ऐसा ही रहेगा। वैज्ञानियों के मुताबिक 10 अक्टूबर के बाद से दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी। वहीं अक्टूबर अंत तक गुलाबी ठंड दस्तक दे देगी।

धान की कटाई पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक 7 व 8 अक्टूबर को पंजाब के ज्यादातर जिलो में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार बनेंगे। वहीं अगर ऐसा होता है तो धान की कटाई पर असर पड़ेगा, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः- Veergatha Project: विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर टैलेंट दिखाएंगे छात्र, गणतंत्र दिवस पर 25 होंगे सम्मानित

यह भी पढ़ेंः- लुधियाना में नशा छुड़ाओ केंद्र के कर्मी नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार, 90 हजार ड्रग मनी भी बरामद