विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष बोले- राम जन्म भूमि पर इसी वर्ष आ सकता फैसला

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील आलोक कुमार ने कहा कि राम जन्म भूमि को लेकर इसी वर्ष फैसला आने की संभावना है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 08:05 PM (IST)
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष बोले- राम जन्म भूमि पर इसी वर्ष आ सकता फैसला
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष बोले- राम जन्म भूमि पर इसी वर्ष आ सकता फैसला

जेएनएन, जालंधर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील आलोक कुमार ने कहा कि राम जन्म भूमि को लेकर इसी वर्ष फैसला आने की संभावना है। इसको लेकर विहिप ने पूरी तैयारी कर ली है। मंदिर निर्माण को लेकर स्तंभ तैयार किए जा रहे हैं व राम भक्तों द्वारा भेजी गई ईंटों को सुरक्षित रखा गया है। वह यहां विहिप के प्रांत संयोजक योगेश धीर के शिव नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने संभावना व्यक्त की कि 2018 के मध्य ही राम जन्म भूमि का फैसला राम मंदिर निर्माण के पक्ष में आएगा। इसके साथ ही मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की दखलंदाजी का औचित्य नहीं था। लिहाजा, इसे लेकर केंद्र सरकार ने पटीशन जारी कर रखी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में गो रक्षा के लिए कई सर्विस प्रोजेक्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेद के प्रचार व मानवता की सेवा को लेकर विहिप ने देश के 66,000 गांवों में केंद्र शुरू किए हैं। इन्हें भविष्य में एक लाख करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसी तरह कई गांवों में 12,000 स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं। आलोक कुमार ने कहा कि लोगों को देहदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभी तक 150 से अधिक लोगों से देह दान करवाया जा चुका है। 'लवरात्रि' फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म के शीर्षक से हिंदू समाज को आपत्ति है। इसे बदलवा कर रहेंगे। मस्जिद के निर्माण पर उन्होंने कहा कि सरयू नदी के पार वह इसका निर्माण कर सकते हैं।

मोदी के चार साल के कार्यकाल पर आलोक बोले 'नो कमेंट'

पत्रकार वार्ता के दौरान जब आलोक कुमार से सवाल किया कि केंद्र की मोदी सरकार के चार साल हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में लोगों से सरकार बनने के बाद हिंदुत्व के उत्थान के लिए कई वादे किए थे पर वे उन्हें अभी तक पूरा नहीं कर पाए।  क्या हिंदुओं को 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दोबारा चुनना चाहिए तो इस पर आलोक कुमार ने 'नो कमेंट' के साथ बात खत्म कर दी।

यह भी पढ़ेंः नवजोत सिद्धू का ऐलान -पत्‍नी और बेटा नहीं लेंगे पद, विपक्ष पर किए हमले

chat bot
आपका साथी