हरा धनिया 200 के पार, सब्जियों ने भी आंखें तरेरीं

पछले कई दिनों के दौरान पहले हिमाचल व फिर पंजाब में हुई मूसलधार बारिश ने सबसे ज्यादा सब्जियों की फसल को प्रभावित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 08:46 PM (IST)
हरा धनिया 200 के पार, सब्जियों ने भी आंखें तरेरीं
हरा धनिया 200 के पार, सब्जियों ने भी आंखें तरेरीं

शाम सहगल, जालंधर

पिछले कई दिनों के दौरान पहले हिमाचल व फिर पंजाब में हुई मूसलधार बारिश ने सबसे ज्यादा सब्जियों की फसल को प्रभावित किया है। खास बात यह है कि सब्जी की खरीद पर मुफ्त में मिलने वाला हरा धनिया इन दिनों 200 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। इसी तरह मटर सैकड़ा जमाते हुए 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। गोबी के दाम भी 60 से लेकर 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। अन्य सब्जियां फलियां, टींडा, अरबी तथा रामा तोरी से लेकर ¨भडी के दाम भी 50 से पार कर चुके हैं।

दरअसल, 22 सितंबर से पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में हुई तेज रफ्तार बारिश के चलते सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। जिसका असर इनके दाम पर पड़ा है। बताया जा रहा है कि हिमाचल में अधिक बारिश के चलते धनिया की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है। अब जो धनिया आ रहा है वह अंबाला से मंगवाया जा रहा है। जिसके चलते अंबाला से शेष बचे धनिया की फसल मनमाने दाम पर बेची जा रही है। मंडी का रुख दस सितंबर के बाद तेजी से बदला है। इन दिनों के बीच कई सब्जियों के दाम में तो दोगुणा तक का इजाफा हो चुका है। उधर, धनिये के दाम में वृद्धि होने से शहर के ढाबों तथा रेस्टोरेंट से धनिया गायब हो गया है। पुदीना के दाम 120 रुपये होने के बाद यहां पर रेडिमेट चटनी को तरजीह दी जाने लगी है। घटी सब्जियों की आमद

चंद दिनों में ही सब्जियों की आमद में भारी गिरावट आई है। जिस सब्जी के दिन में तीन से चार ट्रक आते थे, वह अब एक पर सीमित होकर रह गई है। हिमाचल से हरा धनिया की नई फसल आने में अभी करीब डेढ़ माह लगेगा। इसके बाद ही दाम गिरेंगे।

- विशाल गुलाटी, थोक सब्जी विक्रेता रिटेलर करने लगे गुरेज

महंगी होने के चलते सब्जी की अधिक खरीद करने से गुरेज किया जा रहा है। जो ग्राहक एक से दो किलो सब्जी खरीदता था, वह अब आधा किलो मांग रहा है। सब्जी के साथ मुफ्त में मिलने वाला धनिया लोग नहीं खरीद रहे। ग्राहक मुफ्त में मांग रहा है। मुफ्त में देना संभव नहीं है।

- जगदीश लाल, रिटेल कारोबारी

दस सितंबर के बाद दाम बढ़े

पहले अब

धनियां 100 रु 200 रु

गोबी 40 रु 60 से 70 रु

¨टडा 40 रु 50 रु

अरबी 30 रु 50 रु

राम तोरी 30 रु 40 रु

पालक 20 रु 40 रु

पुदिना 60 रु 120 रु

शिमला मिर्च 40 रु 50 से 60 रु

मटर 80 रु 120 रु

(दाम प्रति किलो में)

chat bot
आपका साथी