Jalandhar Today 4th November: शहर में आज कई स्थानों पर लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या है खास

Jalandhar Today 4th November शहर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं इस बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शहर में आज कई जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 04 Nov 2022 08:39 AM (IST) Updated:Fri, 04 Nov 2022 08:39 AM (IST)
Jalandhar Today 4th November: शहर में आज कई स्थानों पर लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या है खास
Jalandhar Today 4th November: शहर में आज कई जगह लगेगी वैक्सीन। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 4 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

सुरजीत हाकी टूर्नामेंट

सुरजीत हाकी सोसायटी की तरफ से हैकी टूर्नामेंट बल्टर्न पार्क में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें देश भर से टीमें शामिल होकर मैच खेलेंगी।

प्रभातफेरी

चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में कार्तिक मास को लेकर प्रभातफेरी तड़के 6 बजे से निकाली जाएगी। प्रभातफेरी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न होगी। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा।

फ्री वैक्सीन कैंप

15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन होगा।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

भजन संध्या

सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या रात 7.30 बजे से होगी।

संपर्क अभियान

श्री गुरु नानक जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में निकाले जा रहे नगर कीर्तन के संबंध में संपर्क अभियान दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से होगा।

यह भी पढ़ेंः- Railway News: कपूरथला यार्ड में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के चलते 11 नवंबर तक रद रहेंगी ट्रेनें, देखें सूची

यह भी पढ़ेंः- Punjab Tourist Places: तीन राज्यों की सीमाओं से लगा पठानकोट घूमने के लिए बेस्ट, विजिट करना ना भूलें यह जगह

chat bot
आपका साथी