सुच्ची पिंड में सड़क पार करते व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

जालंधर के सुच्ची पिंड में शनिवार रात सड़क पार करते इंडियन आयल डिपो के कर्मी को वाहन ने कुचल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 11:17 PM (IST)
सुच्ची पिंड में सड़क पार करते व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
सुच्ची पिंड में सड़क पार करते व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

संवाद सहयोगी, जालंधर : शनिवार रात सुच्ची पिड में सड़क पार करते समय इंडियन आयल डिपो में काम करने वाले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लम्मा पिड में रहने वाले बलवीर कुमार के रूप में हुई है। थाना रामामंडी के एएसआइ अजमेर सिंह और हेडकांस्टेबल जर्मनजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बलवीर कुमार रात करीब साढ़े नौै बजे डिपो से बाहर निकला। सड़क पार करते तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। उसने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एएसआइ अजमेर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में चालक की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बलवीर के परिजनों को सूचित कर दिया है।

पिछले वर्ष बलवीर के बेटे की भी हुई थी सड़क दुर्घटना में मौत : बलवीर के बेटे मनप्रीत की भी पिछले साल सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मनप्रीत नकोदर में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया था। वापसी में लांबड़ा के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

सूर्या एंक्लेव फ्लाईओवर पर टकरार्ई गाड़ियां

शनिवार देर रात बारिश में सूर्या एंक्लेव फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार गाड़ियां आपस में टकरा गई। एक गाड़ी पलट गई, जबकि दूसरी डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी तरफ चली गई। उनके पीछे आ रही तीसरी कार भी दुर्घटनाग्रस्त होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गए। थाना रामामंडी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी