जालंधर पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, नकोदर रोड पर लगा जाम, सीएम का घेराव करने आए गो रक्षक गिरफ्तार

तापपुरा की दाना मंडी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यक्रम के कारण नकोदर रोड पर ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हालांकि प्रशासन ने इस रूट को हैवी वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया था। उनके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 17 Dec 2021 12:47 PM (IST) Updated:Fri, 17 Dec 2021 02:21 PM (IST)
जालंधर पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, नकोदर रोड पर लगा जाम, सीएम का घेराव करने आए गो रक्षक गिरफ्तार
जालंधर में सीएम-सिद्धू की रैली के कारण नकोदर चौक पर लगा जाम।

जागरण संवाददाता, जालंधर। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रैली में घेराव करने पहुंचे हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौ रक्षा के लिए अभियान चला रहे हिंदू जागृति मंच के अध्यक्ष मनदीप बक्शी के नेतृत्व में बड़ी गिनती में कार्यकर्ता प्रतापपुरा पहुंचे थे। मनदीप बख्शी का आरोप है कि पंजाब सरकार साल 2016 से काऊ सैस इकट्ठा कर रही है लेकिन यह गौशालाओं को नहीं दिया जा रहा। इस वजह से गौशालाओं में गोधन के पालन पोषण पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियां गऊ विरोधी हैं और इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सभी गौ रक्षकों को पुलिस गिरफ्तार करके अनजान जगह पर ले गई है।

उधर, नकोदर रोड पर प्रतापपुरा की दाना मंडी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू रैली के लिए कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए हैं। विधायक, पार्टी के सीनियर नेता कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल पर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच भी चुके हैं। इस वजह से नकोदर रोड पर ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हालांकि, प्रशासन ने इस रूट को हैवी वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया था। उनके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ करीब 2 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। विधायक राजिंदर बेरी विधायक, विधायक बाबा हैनरी, विधायक सुशील रिंकू भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं। मेयर जगदीश राज राजा, जालंधर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. जसलीन सेठी भी कार्यकर्ताओं के साथ रैली में पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें - कभी हिंदू बाहुल्य था पाकिस्तान स्थित श्री कटासराज मंदिर का क्षेत्र, जानें इसका ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

chat bot
आपका साथी