गणतंत्र दिवस पर चोरों की मौज, एक घंटे में गोदाम से दो बार रेहड़े पर लाद ले गए सामान

पांच चोर 25 जनवरी की रात करीब 130 बजे गोदाम में दाखिल हुए। रात 207 मिनट पर एक रेहड़े पर कुछ सामान लाद कर ले गए। 3 बजे दोबारा रेहड़े पर सामान लाद चलते बने।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 02:38 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 02:38 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर चोरों की मौज, एक घंटे में गोदाम से दो बार रेहड़े पर लाद ले गए सामान
गणतंत्र दिवस पर चोरों की मौज, एक घंटे में गोदाम से दो बार रेहड़े पर लाद ले गए सामान

जालंधर, जेएनएन। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बेखौफ चोरों ने सेंट्रल टाउन में इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। चोरों ने पूरी आजादी के साथ वारदात को अंजाम दिया और एक घंटे के भीतर दो बार रेहड़ा भरकर सामान चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में फगवाड़ा गेट स्थित स्काइलाइन इंटरप्राइजेज के मालिक सेंट्रल टाउन निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके घर के पास ही उनका गोदाम है। 25 जनवरी की रात को वह लुधियाना रिश्तेदार के घर किसी समारोह में गए हुए थे। रविवार को वापस आए। गोदाम से जरूरी सामान लेने गए तो देखा कि दरवाजों के कुंडे उखड़े हुए हैं और अंदर से सामान गायब है। चोर अंदर से गीजर, कॉपर पाइप, साइकिल, स्टेबलाइजर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि पांच चोर 25 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे गोदाम में दाखिल हुए। रात 2:07 मिनट पर एक रेहड़े पर कुछ सामान लाद कर ले गए और दोबारा 3 बजे आए और 3 बजकर 7 मिनट पर दूसरी बार रेहड़े पर सामान लाद कर ले गए।

कोई भेदी ही है चोरः गोदाम मालिक

हरप्रीत सिंह ने बताया कि चोर भेदी ही लग रहे हैं। उन्हें पता था वह  शहर में नही हैं। उन्हें यह भी पता था कि गोदाम में कितना सामान पड़ा है। इसीलिए वे पूरी आजादी के साथ आए और दो बार रेहड़ा भर का समान ले गए। उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख का सामान चोरी हुआ है। थाना प्रभारी रशमिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हासिल कर चोरों की तलाश की जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी