नागरिकता संशोधन बिल को लेकर किया जा रहा गुमराह : सुशील पंडित

कशमीरियों के अधिकारों की रक्षा में जुटे सुशील पंडित ने कहा है कि सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 02:11 AM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 02:11 AM (IST)
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर किया जा रहा गुमराह : सुशील पंडित
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर किया जा रहा गुमराह : सुशील पंडित

जागरण संवाददाता, जालंधर

पंचनद शोध संस्थान जालंधर केन्द्र की तरफ से वर्तमान सामाजिक चुनौतियां विषय पर सेमीनार का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें भारतीय कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता व 1990 में कश्मीर से भगाए गए पंडितों के अधिकारों की रक्षा में जुटे सुशील पंडित मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। खुद की पहचान करने करने को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने समूचे विश्व का नेतृत्व किया है। देश के हर नागरिक को इसी पहचान को लेकर आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि घरों में तेजाब के ड्रम, पेट्रोल की बोतलें रखकर नफरत की आग फैलाने की कोशिश की जा रही है। किसी साजिश के तहत लोगों में घृणा पैदा करके एक-दूसरे के खिलाफ नफरत पैदा की जा रही है। वास्तव में ऐसी ताकतों को पहचान कर इससे दूरी बनाने की जरूरत है। दिल्ली के चांद बाग जैसे मोहल्ले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में कई मोहल्ले है। जहां पर इस तरह की नफरत पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ताहिर हुसैन ने आइबी के कांस्टेबल अंकित शर्मा पर हमला करते हुए 400 बार वार करने के बाद घावों पर तेजाब डालकर अपनी संकीर्ण मानसिकता की पहचान दी है। जबकि, सोने की चिड़िया रहे इस देश की गौरवमयी इतिहास की पहचान को जीवित रखने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि देश का इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि कौम की रक्षा के लिए गुरु साहिबान ने कुर्बानियां दी हैं। ऐसे गुरु साहिबान के बताए मार्ग पर चलकर देश व खुद की पहचान बनानी होगी।

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर किए जा रहे प्रचार पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में समाज को गुमराह किया जा रहा है। इस बिल में वास्तव में उन लोगों को भारतीय नागरिकता का लाभ मिलेगा, जो योग्य हैं। जबकि, समाज में इस बिल को लेकर गलत प्रचार करते हुए अराजकता फैलाई जा रही है। धर्म के नाम पर प्रताड़ना का शिकार हो रहे वर्ग को देश में संरक्षण देकर वास्तव में उनकी भलाई के लिए यह बिल पास किया गया है। इसके उपरांत उन्होंने जिले भर से पहुंचे विभिन्न संगठनों के सदस्यों की सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर बलवंत ठाकुर, गोकुल कपूर, प्रोफेसर अरुण मेहरा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर पंकज कपूर, दविदर अरोड़ा, अजय चोपड़ा, संजय कोछड़, राज कुमार चौधरी, विक्रांत मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी