बटाला में घर में चोरी करने आए आरोपितों ने की बुजुर्ग की हत्या, 10 तोले सोना व नकदी लेकर फरार

बटाला के गांव दबावाल में अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं सोने के जेवर और कैश चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की लाश को सिविल अस्पताल बटाला में कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 11:42 AM (IST)
बटाला में घर में चोरी करने आए आरोपितों ने की बुजुर्ग की हत्या, 10 तोले सोना व नकदी लेकर फरार
बटाला के मृतक जगतार चंद की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला के गांव दबावाल में अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर 10 तोले सोने के जेवर और दस हजार रुपए चोरी कर लिए। अज्ञात चोर गांव की गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। थाना घनिए के बांगर पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की लाश को सिविल अस्पताल बटाला में कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए गुरजिंदर पाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रविवार शाम को श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए गया था। घर में पिता जगतार चंद करीब 56 साल उम्र अकेले थे।

अमृतसर से वापस रात करीब 11 बजे जब घर आए तो देखा की घर की लाइट चल रही थी और पिता का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। अज्ञात चोरों ने चोरी की नियत से उनके पिता का कत्ल कर दिया है। इस दौरान घर के कमरों में समान बिखरा हुआ था और अलमारी में पड़ा हुआ 10 तोले सोने के जेवर और करीब 10,000 नकद चोर चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी थाना घनिए के बांगर को दे दी गई है। थाना घनिए के बांगर के एसएचओ लखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें-   जालंधर से लुधियाना जाने वाले ध्यान दें! रविदासिया समाज ने किया नेशनल हाईवे जाम, 6 घंटे रहेगा ब्लाक

इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। जबकि मृतक की लाश को सिविल अस्पताल बटाला में कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। गांव की गली में लगे सीसीटीवी में दो अज्ञात लोग जिन्होंने अपने मुंह ढांप रखे थे, उनकी तलाश में आसपास के इलाके से जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें-  पंजाब चुनाव 2022 : जालंधर में आप को बड़ा झटका, डाक्टर्स विंग पंजाब के सह अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दिया इस्तीफा

chat bot
आपका साथी