भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी ने सुखबीर बादल को किया सम्मानित

भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी व मुलाजिम एकता संगठन ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सम्मानित किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 09:02 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 09:02 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी ने सुखबीर बादल को किया सम्मानित
भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी ने सुखबीर बादल को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जालंधर

भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी व मुलाजिम एकता संगठन ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सम्मानित किया। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने बठिडा में जाकर उन्हें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान कमेटी के प्रदेश प्रधान सोमा गिल, मुख्य संरक्षक रजिदर सभ्रवाल व चेयरमैन नवल किशोर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार शोभायात्रा स्थगित करने के बाद व्यापक स्तर पर आयोजन भी न करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने समूचे समाज को घरों में रहकर व भगवान वाल्मीकि मंदिरों में जाकर दीपमाला करके जयंती मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से भगवान वाल्मीकि जयंती पर प्रमुख लोगों को सम्मानित किया जाता है। सुखबीर बादल ने संस्था द्वारा कोरोना वायरस के चलते लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर मुलाजिम एकता संगठन प्रधान सोनू गिल, चेयरमैन अनिल मट्टू, मुख्य संरक्षक बिल्ला सभ्रवाल, इशू सभ्रवाल व तरुण गिल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी