सेंट सोल्जर ग्रुप ने चलाया गाइडेंस प्रोग्राम

सेंट सोल्जर ग्रुप की तरफ से गाइडेंस प्रोग्राम चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:13 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:13 PM (IST)
सेंट सोल्जर ग्रुप ने चलाया गाइडेंस प्रोग्राम
सेंट सोल्जर ग्रुप ने चलाया गाइडेंस प्रोग्राम

जासं, जालंधर : सेंट सोल्जर ग्रुप की तरफ से गाइडेंस प्रोग्राम चलाया गया। इसके तहत दसवीं के बाद किए जाने वाले स्किल्ड कोर्स की जानकारी दी गई, ताकि इन कोर्स को करके अच्छा करियर और आमदनी अर्जित कर सकें। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि मैट्रिक के बाद होटल इंडस्ट्री में होटल मैनेजमेंट आइटीआइ फ्रंट आफिस, फूड प्रोडक्शन, बेकरी, फूड एंड बेवरीज, पालिटेक्निक में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंडस्ट्रियल ट्रेनिग इंस्टीच्यूट में इलेक्ट्रीशियन, व्हीकल मोटर मैकेनिक, वेल्डर प्लंबर, कारपेंटर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एंड एसी, याम्हा ट्रेनिग स्कूल आदि कोर्स आफर किये जा रहे हैं। मेधावी छात्रों के लिए मास्टर राजकंवर चोपड़ा एक करोड़ स्कालरशिप भी उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी