श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्री पंचवटी मंदिर धर्मशाला कमेटी ने जारी की धनराशि

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर धार्मिक संस्थाओं में भी भारी उत्साह है। श्री पंचवटी मंदिर धर्मशाला गोशाला कमेटी बस्तीगुजां ने सहयोग राशि जारी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 01:05 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 01:05 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्री पंचवटी मंदिर धर्मशाला कमेटी ने जारी की धनराशि
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्री पंचवटी मंदिर धर्मशाला कमेटी ने जारी की धनराशि

जागरण संवाददाता, जालंधर : अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर धार्मिक संस्थाओं में भी भारी उत्साह है। श्री पंचवटी मंदिर धर्मशाला गोशाला कमेटी बस्तीगुजां ने सहयोग राशि जारी की। इस दौरान कमेटी के प्रधान लक्की मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जालंधर महानगर के संचालक डा. सतीश, रामपाल शर्मा, रामलाल थापा, संजीव शर्मा, पंकज कपूर, सुमित सूरी, आकाश भोला, राकेश भोला व विपिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर धन संग्रह का अभियान तेज हो रहा है। शहर के कई लोग इस अभियान में सहयोग दे रहे हैं। लक्की मल्होत्रा ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए लोगों से भी धन एकत्रित किया गया। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट के सहयोग को जोड़कर धन राशि जारी की गई है। बालकिशन, दविदर अरोड़ा, पवन मल्होत्रा, रमेश विज, वेद कुमार व प्रदीप महाजन ने कहा कि मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर कमेटी की ओर से व्यापक स्तर पर सहयोग किया जाता रहेगा। साहिल गुप्ता, गोवर्धन पुरी, चमन लाल सभरवाल, मिटू विनायक व राजीव वर्मा ने कहा कि इस पुण्य कार्य के लिए देश के हर नागरिक को आगे आना चाहिए। रजनीश बग्गा, ओंकारनाथ, कपिल ग्रोवर व सूर्य प्रकाश ने भी मंदिर कमेटी के प्रयास को सराहा। इससे पूर्व संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। डा. सतीश शर्मा ने कहा कि यह अभियान 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इस मौके पर तरसेम पुरी, चंद्रकांत, दीवान अमित अरोड़ा, अशोक चड्डा, हनी खुराना, विजय बब्बर, आरके शर्मा, महंत अवध बिहारी दास, तरविदर सोई, अशोक चड्ढा व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी