सिंगर मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, हथियार के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आरोप

शिव सेना नेता ईशांत ने कहा कि सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे सिंगा के एक वीडियो में वह हथियार के साथ दिख रहा है। उसके गाने के शब्द भी पंजाब की सभ्यता के विपरीत हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2020 02:17 PM (IST) Updated:Thu, 12 Mar 2020 02:17 PM (IST)
सिंगर मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, हथियार के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आरोप
सिंगर मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, हथियार के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आरोप

जालंधर, जेएनएन। पंजाब में एक और गायक पर युवाओं के गलत दिशा में प्रेरित करने का आरोप लगाया है। जालंधर में शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष ईशांत शर्मा ने गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे सिंगा के एक वीडियो में वह हथियार के साथ दिख रहा है। उसके गाने के शब्द भी पंजाब की सभ्यता के विपरीत हैं। शिवसेना नेता ने सिंगर सिंगा के खिलाफ पर्चा दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ सोनू त्रेहण, मोहित वर्मा, प्रदीप पिंदा, जिम्मी कालिया व अर्जुन सिंह मौजूद थे।

भड़काऊ गीत के कारण सिंगर सिद्धू मूसे वाला भी विवादों में

इससे पहले मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख के खिलाफ भी युवाओं को भड़काने वाला गीत गाने का आरोप लग चुका है। पंजाब पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। यानी दोनों विदेश नहीं जा सकेंगे। आरोप है कि मूसेवाला और मनकीरत ने मूसा गांव में भड़काऊ गीत गाकर नौजवानों को भड़काने की कोशिश की थी। मानसा पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील एचसी अरोड़ा ने 17 जनवरी को डीजीपी पंजाब और एसएसपी मानसा को भेजी शिकायत में कहा था कि गायक सिद्धू मूसेवाला, मनकीरत औलख और उनके 5-7 अज्ञात साथियों ने भड़काऊ गीत गाकर उसे यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी