किताबों की जानकारी ई-पोर्टल पर न देने वाले प्रिंसिपलों पर शिक्षा विभाग सख्त, उठाया ये कदम

विद्यार्थियों को किताबें बांटने की जानकारी पंजाब ई पोर्टल पर अपलोड न करने वाले प्रधानाचार्यो को सरकार नोटिस भेजेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 01:57 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 01:57 PM (IST)
किताबों की जानकारी ई-पोर्टल पर न देने वाले प्रिंसिपलों पर शिक्षा विभाग सख्त, उठाया ये कदम
किताबों की जानकारी ई-पोर्टल पर न देने वाले प्रिंसिपलों पर शिक्षा विभाग सख्त, उठाया ये कदम

जागरण संवाददाता, जालंधर : विद्यार्थियों को किताबें बांटने की जानकारी पंजाब ई पोर्टल पर अपलोड न करने वाले प्रधानाचार्यो को सरकार नोटिस भेजेगी। कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों को वितरित की गई किताबों की जानकारी ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा था। राज्य के कई स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने किताबों की जानकारी पोर्टल में नहीं दी है।

बता दें कि स्कूल प्रिंसिपल शिक्षा विभाग के आदेश को नजरअंदाज कर रहे हैं। विभाग कई बार तारीख आगे बढ़ा चुका है। विभाग ने स्कूलों को 31 अगस्त तक जानकारी मागी थी। पहले 19 सितंबर तक तारीख बढ़ाई गई। शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन को स्कूल नजरअंदाज कर रहे हैं या फिर जानकारी देने में आनाकानी कर रहे हैं। अब शिक्षा विभाग ने 23 अक्तूबर तक जानकारी अपडेट करने की बात कही है। अगर स्कूल प्रमुख तय तिथि के मुताबिक जानकारी अपलोड नहीं करते हैं तो उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजे जाएंगे। प्रिंसिपलों को दी सख्त हिदायत : डीईओ

डीईओ सेकेंडरी सतनाम सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से मिले नोटिफिकेशन को स्कूल प्रिंसिपलों को प्रेषित कर दिया गया है। हर प्रिंसिपल को हिदायत दी गई है कि 23 अक्टूबर तक वह किताबों की संपूर्ण जानकारी पोर्टल पर अपडेट करे। अगर कोई प्रिंसिपल यह जानकारी नहीं देता है तो उसे कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। उससे पूछा जाएगा कि तीन बार नोटिफिकेशन भेजने के बावजूद भी किताबों की जानकारी अपडेट क्यों नहीं की है। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपलों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे पोर्टल पर किताबों की जानकारी तुरंत अपडेट कर दें।

chat bot
आपका साथी