बावा लाल दयाल आश्रम में संक्रांति उत्सव पर प्रवचन, जीवन में पानी का महत्व बताया Jalandhar News

श्री बावा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में संक्रांति उत्सव पर 1008 महामंडलेश्वर महंत गंगा दास ने जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 15 Jun 2019 12:23 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jun 2019 12:23 PM (IST)
बावा लाल दयाल आश्रम में संक्रांति उत्सव पर प्रवचन, जीवन में पानी का महत्व बताया Jalandhar News
बावा लाल दयाल आश्रम में संक्रांति उत्सव पर प्रवचन, जीवन में पानी का महत्व बताया Jalandhar News

जागरण संवाददाता, जालंधर। श्री बावा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में संक्रांति उत्सव का आयोजन शनिवार को हुआ। 1008 महामंडलेश्वर महंत गंगा दास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया विशेष रूप से शामिल हुए।

इस दौरान महंत गंगा दास ने जीवन में जल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रहीमदास जी ने भी 'बिन पानी सब सून' की बात कही है। उन्होंने कहा कि धर्म में भी प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने को प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि धर्म का मूल ही इंसान की भलाई है। इसके तहत पर्यावरण, जल तथा स्वास्थ्य को लेकर जागृत किया जाता है। इस मौके पर आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर महंत केशवदास, विपन शर्मा, पंकज मल्होत्रा, अश्वनी, सविता महाजन, वाटिका पुरी, शिल्पा खुराना, पप्पू दास, सुमन दास, सीताराम दास व अन्य मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी