रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट ने एसबीटी माडल स्कूल में बनाया स्मार्ट क्लास रूम, प्रोजेक्टर भी दिया

रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट ने एसबीटी माडल स्कूल में एक रूम को स्मार्ट क्लास रूम बनाया है। क्लब के प्रधान जोली बेदी ने बताया कि जब वह प्रधान बने थे तभी उन्होंने सोचा था की एसबीटी मॉडल स्कूल में गरीब वर्ग के बच्चों के लिए एक स्मार्ट क्लास रूम बनाएंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 02:24 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 02:24 PM (IST)
रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट ने एसबीटी माडल स्कूल में बनाया स्मार्ट क्लास रूम, प्रोजेक्टर भी दिया
जालंधर में एसबीटी माडल स्कूल में स्मार्ट क्लास रुप में उपस्थित पूर्व विधायक केडी भंडारी।

जालंधर, जेएनएन। रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट ने एसबीटी माडल स्कूल में एक रूम को स्मार्ट क्लास रूम बनाया है। क्लब के प्रधान कुलविंदर सिंह जोली बेदी ने बताया कि एसबीटी माडल स्कूल में निम्न वर्ग के जरूरतमंद बच्चे  शिक्षा प्राप्त करते हैं। यह स्कूल लोगों के सहयोग से चल रहा है। क्लब के प्रधान जोली बेदी ने बताया कि जब वह रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट के प्रधान बने थे तभी उन्होंने सोचा था की एसबीटी मॉडल स्कूल में गरीब वर्ग के बच्चों के लिए एक स्मार्ट क्लास रूम बनाएंगे और वहां पर प्रोजेक्टर भी लगाया जाएगा ताकि बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिल सके।

क्लब के प्रधान जोली बेदी ने रोटरी क्लब सभी सदस्यों का धन्यवाद भी किया कि जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए उनका सहयोग किया और आज इस प्रोजेक्ट को तैयार करके स्कूल की कमेटी को जहां क्लास रूम तैयार करके दिया गया, वहीं स्कूल की मैनेजमेंट को एक प्रोजेक्टर भी रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की ओर से दिया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर पूर्व विधायक केडी भंडारी पूर्व पार्षद कमलजीत सिंह बेदी पहुंचे। इस मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष रनदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेंद्र मेहता, पंकज अरोड़ा, निरंजन कोहली, स्कूल के प्रधान सुनील दत्ता, संदीप नारंग, धर्मपाल अरोड़ा, तरुण छाबड़ा, राजीव मरवाहा, अनिल शर्मा, श्रीराम जग्गी मौजूद रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी