ऋषि अरोड़ा बने खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के प्रदेश उप चेयरमैन, पंजाब में समाज को संगठित करने को मिली जिम्मेदारी

पंजाब सरकार की ओर से नई जिम्मेदारी दिए जाने पर ऋषि अरोड़ा ने कहा कि राज्य भर में समाज को संगठित करके एक बैनर तले लाया जाएगा। इसके साथ ही समाज के कल्याण के लिए भी व्यापक स्तर पर योजनाएं तैयार करके उन्हें लागू करवाया जाएगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:25 PM (IST)
ऋषि अरोड़ा बने खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के प्रदेश उप चेयरमैन, पंजाब में समाज को संगठित करने को मिली जिम्मेदारी
अरोड़ा महासभा के जिला अध्यक्ष ऋषि अरोड़ा की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जालंधर। अरोड़ा महासभा के जिला अध्यक्ष ऋषि अरोड़ा बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। उन्हें खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड का प्रदेश उप चेयरमैन भी बना दिया गया है। पंजाब सरकार ने ऋषि अरोड़ा को यह जिम्मेदारी राज्य भर में समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के चलते दी है। उन्हें यह सम्मान मिलने के बाद अरोड़ा बिरादरी में भारी उत्साह है। अरोड़ा महासभा पंचायत द्वारा बनाए गए श्री गुरु नानक देव जी के मनाई दे 550वें प्रकाशोत्सव के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे ऋषि अरोड़ा को हाल ही में अरोड़ वंश महासभा का प्रदेश चेयरमैन भी बनाया गया है।

समाज के कल्याण के लिए योजनाएं लागू करवाएंगेः ऋषि

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ऋषि अरोड़ा ने कहा कि खत्री अरोड़ा बिरादरी की जरूरतों तथा मांगो का समाधान कराने के लिए सरकार के साथ लगातार तालमेल स्थापित किया जा रहा है। महासभा को मजबूत करने के लिए राज्य भर में इकाइयां बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में समाज को संगठित करके एक बैनर तले लाया जाएगा। इसके साथ ही समाज के कल्याण के लिए भी व्यापक स्तर पर योजनाएं तैयार करके उन्हें लागू करवाया जाएगा।

अरोड़ा महासभा के महासचिव जतिंदर अरोड़ा बताते हैं कि ऋषि अरोड़ा ने समाज की भलाई के लिए कई प्रोजेक्ट किए हैं। इसके अलावा संगठन की मजबूती के लिए राज्य भर में मुहिम चलाई हुई है। जिसके चलते अरोड़ा बिरादरी के परिवार का विस्तार तेजी के साथ हुआ है। उन्हें आशा है कि ऋषि अरोड़ा की अगुआई में बिरादरी की कल्याण के लिए नई योजनाएं लागू होंगी। 

यह भी पढ़ें - पंजाब में महिला यात्रियों की फ्री बस यात्रा में रोड़ा बने कंडक्टर, छोटे स्टेशनों के लिए बिठाने से कर रहे इनकार

यह भी पढ़ें - पीयू सीनेट चुनाव के लिए चंडीगढ़ और पंजाब में 28 मतदान केंद्र, 3 अगस्त को दो शिफ्टों में होगी वोटिंग

chat bot
आपका साथी