अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा की याद में कीर्तन दरबार 21 को

श्री गुरु गोबिंद सिंह के परम सेवक अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा की याद में जोड़ मेला 21 को आयोजित होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 07:17 PM (IST)
अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा की याद में कीर्तन दरबार 21 को
अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा की याद में कीर्तन दरबार 21 को

संवाद सूत्र, जंडूसिघा : श्री गुरु गोबिंद सिंह के परम सेवक अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा की याद में जंडूसिघा में 25वां शहीदी दीवान व जोड़ मेला अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा ट्रस्ट (रजि.) जंडूसिघा के समूह सदस्यों व समूह संगत के सहयोग से 21 फरवरी को मनाया जा रहा है।

जानकारी देते प्रधान केवल सिंह, चेयरमैन प्रेम सागर, उपप्रधान जसविदर सिंह, सेक्रेटरी गुरविदर सिंह, खजांची अमरजीत सिंह, हरविदर सिंह सहायक सेक्रेटरी व अन्यों ने बताया कि शहीदी दीवान व जोड़ मेले के संबंध में शनिवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुए हैं, के भोग 21 फरवरी को सुबह 11 बजे डाले जाएंगे। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। मंच सचिव की भूमिका भाई लखविदर सिंह संसारपुर वाले निभाएंगे। इस दौरान चाय-पकौड़ों व दूध का लंगर अटूट बरताया जाएगा। इस मौके पर शमशेर सिंह, कमलजीत सिंह, रंजीत सिंह, मुख्य ग्रंथी हरविदर सिंह, हरपाल सिंह, जसपाल सिंह, सुखमनप्रीत सिंह, अवतार सिंह, कर्म सिंह कपूर पिड, सुखदेव सिंह, जोगिदर राम, विजय कुमार व अन्य सेवादार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी