लगातार छठी बार जीते राजा मेयर पद के प्रबल दावेदार

सुरजीत सिंह सैणी, जालंधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लगातार छठी बात जीत दर्ज करने वाले जगदीश राजा मेयर पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)
लगातार छठी बार जीते राजा मेयर पद के प्रबल दावेदार
लगातार छठी बार जीते राजा मेयर पद के प्रबल दावेदार

सुरजीत सिंह सैणी, जालंधर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लगातार छठी बात जीत दर्ज करने वाले जगदीश राज राजा को मेयर पद का मुख्य दावेदार माना जा रहा है। हांलाकि की कांग्रेस शहरी के जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलुवालिया से साफ किया है कि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का फैसला प्रदेश हाईकमान ही करेगा।

राजा ने 1991 में पहला चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1997 में जीत दर्ज की। 2002 में उनका वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गया तो उनकी पत्‍‌नी अनीता रानी ने जीत दर्ज की, जब कि पार्षद की भूमिका लोगों के बीच राजा ने ही निभाई। इसके बाद 2007, 2012 और अब 2017 में जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है। उनके पास निगम हाऊस में नेता विपक्ष का अनुभव भी है और हाऊस के कामकाज को तरीके से जानते हैं। यही नहीं विधायक राजिंद्र बेरी तो ऐलान की कर चुके हैं कि जीत के बाद राजा ही कांग्रेस के मेयर होंगे।

राजा के बाद मेयर पद के लिए सुरिंदर कौर नाम आता है। वह लगातार पांचवीं बार चुनाव जीती हैं और एससी और महिला चेहरा हैं। अगर दलित वोट बैंक को देखते हुए कांग्रेस दांव खेलती है तो सुरिंदर कौर को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर या फिर डिप्टी मेयर का पद मिल सकता है। देसराज जस्सल भी दलित नेता हैं और लगातार तीसरी बार जीते हैं। उनको भी तीनों पदों में से किसी एक का दोवदार बताया जा रहा है। महिला चेहरा अरुणा अरोड़ा भी रेस में हैं, उनको सीनियर डिप्टी मेयर या फिर डिप्टी मेयर का पद का दावेदार माना जा रहा है। कारण यह कि उनके पति मनोज अरोड़ा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबियों में माने जाते हैं।

विधायक सुशील रिंकू की पत्नी लगातार दूसरी बार जीती हैं। रिंकू की कोशिश है कि मेयर नहीं तो सीनियर डिप्टी मेयर का पद पत्नी को मिले। विधायक राजिंदर बेरी बेशक जगदीश राजा की पैरवी करते आ रहे हैं, लेकिन वे तीसरी बार जीती अपनी पत्नी उमा बेरी को भी मेयर नहीं तो सीनियर डिप्टी मेयर या डिप्टी मेयर की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। चौथी बार चुनाव जीतने वाले बलराज ठाकुर भी मेयर पद की दौड़ में शामिल है। बलराज विधायक परगट सिंह के खास हैं और बिजली व सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत का भी उनको साथ मिल सकता है। उन्हें नगर निगम में काम करने का लंबा अनुभव है।

chat bot
आपका साथी