खेलो इंडियाः पदक तालिका में पंजाब ने लगाई छलांग, सातवें स्थान पर पहुंचा

खेलो इंडिया खेलो में जूडो, वेट लि¨फ्टग, एथलेटिक्स में पदक जीतकर पंजाब पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच चुका है। दो दिन पहले आठवां स्थान था।

By Edited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 08:25 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 10:39 AM (IST)
खेलो इंडियाः पदक तालिका में पंजाब ने लगाई छलांग, सातवें स्थान पर पहुंचा
खेलो इंडियाः पदक तालिका में पंजाब ने लगाई छलांग, सातवें स्थान पर पहुंचा
कमल किशोर, जालंधर पुणे में मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पो‌र्ट्स द्वारा करवाई जा रही खेलो इंडिया खेलो यूथ गेम्स में पंजाब के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जूडो, वेट लि¨फ्टग, एथलेटिक्स में पदक जीतकर पंजाब पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच चुका है। दो दिन पहले आठवां स्थान था। पंजाब ने एथलेटिक्स में छह स्वर्ण पदक जीतकर यह कामयाबी हासिल की है। फिलहाल महाराष्ट्र पदक तालिका में पहले, दिल्ली दूसरे व हरियाणा तीसरे स्थान पर है। पिछले वर्ष स्कूल गेम्स में पंजाब सातवें स्थान पर था। पंजाब के लिए दूसरे व तीसरे स्थान पर काबिज होना मुश्किल है जबकि चौथे स्थान पर काबिज हो सकता है। अब तक पंजाब 15 स्वर्ण पदक जीत चुका है। उत्तर प्रदेश व कर्नाटका 19 स्वर्ण पदक के साथ चौथे व पांचवें स्थान पर है। तमिलनाडु 17 स्वर्ण पदक के साथ छठे स्थान पर है। पंजाब चौथे स्थान पर काबिज होने के लिए यूपी, कर्नाटक व तमिलनाडू को चुनौती दे सकता है। खेल विभाग को आस है कि हॉकी (महिला), कबड्डी, फुटबॉल व शू¨टग में पंजाब को सात से आठ स्वर्ण पदक मिल सकते हैं। इससे पंजाब पदक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज हो सकता है। फुटबॉल अंडर-21 लड़के वर्ग व हॉकी अंडर-17 लड़कियां में पंजाब ने सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है। खेलो इंडिया खेलो में देशभर से 9000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिनमें पंजाब के 432 खिलाड़ी हैं। ---- पदक तालिका राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल महाराष्ट्र 56 44 56 156 दिल्ली 42 27 38 107 हरियाणा 33 34 36 103 कर्नाटक 19 20 11 50 उत्तर प्रदेश 19 18 27 64 तामिलनाडु 17 27 14 57 पंजाब 15 11 15 42 केरल 10 12 20 42 वेस्ट बंगाल 10 8 7 25 गुजरात 9 5 10 24 ----------- खेल विभाग की डायरेक्टर ने जताई उम्मीद खेल विभाग की डायरेक्टर अमृत कौर शेरगिल ने कहा कि पदक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज होने की उम्मीद है। फुटबॉल, हॉकी व शू¨टग के मुकाबले में खिलाड़ियों से पदक की आस है। पंजाब 15 स्वर्ण पदक जीतकर सातवें स्थान पर है। पंजाब खिलाड़ी बढि़या प्रदर्शन करते है तो यूपी, कर्नाटक व तमिलनाडू को चुनौती देकर पंजाब पदक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज हो सकता है।
chat bot
आपका साथी