Lok Sabha Election 2024: पंजाब में BJP को झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला AAP में शामिल

Lok Sabha Election 2024 पंजाब में एक जून को लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनेताओं का दल-बदल का क्रम जारी है। इसी क्रम में पंजाब भाजपा के युवा नेता रॉबिन सांपला ने भारतीय जनता पार्टी का कमल छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। इस बात की जानकारी पंजाब आप ने एक्स प्लेटफार्म के माध्यम से दी है।

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma Publish:Tue, 23 Apr 2024 02:32 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2024 02:32 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: पंजाब में BJP को झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला AAP में शामिल
Punjab में एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला AAP में शामिल

HighLights

  • भाजपा के नेता रॉबिन सांपला ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है
  • रॉबिन सांपला विजय सांपला के भतीजे हैं

डिजिटल डेस्क, जालंधर। Punjab Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता रॉबिन सांपला ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। रॉबिन सांपला विजय सांपला (Robin Sanpala Join BJP) के भतीजे हैं। युवा नेता रॉबिन सांपला कई वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हुए थे। 

पंजाब आप ने एक्स के जरिए दी जानकारी

ਜਲੰਧਰ 'ਚ ਤਕੜਾ ਹੋਇਆ AAP ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ✌️

CM @BhagwantMann ਜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ @ramanarora_jal ਜੀ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ‘ਚ ਭਾਜਪਾ SC ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰੌਬਿਨ ਸਾਂਪਲਾ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਅਲਵਿਦਾ ਕਹਿ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ

ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਜੀ ਆਇਆਂ ਨੂੰ.. pic.twitter.com/9fAoooKroJ— AAP Punjab (@AAPPunjab) April 23, 2024

रॉबिन सांपला के आप में जुड़ने की जानकारी आप पंजाब ने इंटरनेट मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। आप पंजाब (AAP Punjab) ने लिखा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी का परिवार और मजबूत हो गया है।

बीजेपी एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला जी की मौजूदगी में बीजेपी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में आपका स्वागत है।

कांग्रेस ने जीती थी आठ सीटें

पिछले लोकसभा चुनाव में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने आठ सीटें जीती थीं। वहीं, एनडीए ने चार सीटें जीती थीं। एनडीए में पिछले लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा शामिल थे। वहीं आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत अख्तियार की थी। बताते चलें कि पंजाब की 13 सीटों में से चार अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के लिए रिजर्व हैं। वहीं, बाकी नौ सीटें अनारक्षित हैं।

chat bot
आपका साथी