Punjab Election 2022: कांग्रेस में शामिल होंगे 'आप' के डा. संजीव शर्मा, आज मुख्यमंत्री चन्नी एवं हरीश चौधरी कराएंगे पार्टी में ज्वाइनिंग

Punjab Vidhan Sabha Election 2022 जालंधर में आप को अलविदा बोलने के बाद डा. संजीव शर्मा आज कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। संजीव शर्मा को कांग्रेस में शामिल कराए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री परगट सिंह से लेकर विधायक बेरी एवं सांसद संतोख चौधरी की भूमिका विशेष रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 10:04 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 10:04 AM (IST)
Punjab Election 2022: कांग्रेस में शामिल होंगे 'आप' के डा. संजीव शर्मा, आज मुख्यमंत्री चन्नी एवं हरीश चौधरी कराएंगे पार्टी में ज्वाइनिंग
Punjab Vidhan Sabha Election 2022: जालंधर से आप के डा. संजीव शर्मा आज कांग्रेस में शामिल होंगे।

जालंधर [मनुपाल शर्मा]। जालंधर में आम आदमी पार्टी आप को अलविदा बोलने के लगभग 10 दिन के बाद डा. संजीव शर्मा वीरवार को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। राहुल गांधी की वर्चुअल रैली के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एवं पंजाब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता जालंधर में डॉक्टर संजीव शर्मा को पार्टी में विधिवत तौर पर ज्वाइन करवाएंगे। संजीव शर्मा को कांग्रेस में शामिल कराए जाने को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री परगट सिंह से लेकर जालंधर सेंट्रल के विधायक राजेंद्र बेरी एवं सांसद चौधरी संतोख सिंह की भूमिका विशेष रही है। राहुल गांधी की वीरवार को होने जा रही वर्चुअल रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 26 जनवरी को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी में जालंधर पहुंचे हुए थे। डॉक्टर संजीव शर्मा की मुलाकात हरीश चौधरी से भी करवाई गई, जिसमें कांग्रेस ज्वाइन करने वाले डॉक्टर संजीव शर्मा एवं उनकी टीम के कांग्रेस में भविष्य को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

हालांकि इससे पहले की अटकलें लग रही थी कि डॉक्टर संजीव शर्मा भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा के कई दिग्गज डॉक्टर संजीव शर्मा से बैठक कर चुके थे। यह भी कयास लग रहे थे कि शायद डॉक्टर संजीव शर्मा अथवा उनके भाई को चुनाव भी लड़ाया जा सकता है, लेकिन दस दिन तक चली अटकलों के बाद आखिरकार डॉक्टर संजीव शर्मा ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। डॉक्टर संजीव शर्मा के छोटे भाई एवं गगनदीप बस सर्विस के संचालक संदीप शर्मा एवं उनका परिवार पहले ही कांग्रेस में हैं। इस परिवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के भी अत्यंत करीबी माना जाता है।

chat bot
आपका साथी