Punjab: बीजेपी जालंधर की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी हुए शामिल

भाजपा की जालंधर नवगठित कार्यकारिणी की बैठक संपन्‍न हुई। मुख्य रूप से पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व अन्‍य भी शामिल हुए। अश्वनी शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव और लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 06 Feb 2023 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 06 Feb 2023 07:34 PM (IST)
Punjab: बीजेपी जालंधर की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी हुए शामिल
बीजेपी जालंधर की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी हुए शामिल

पंजाब, जागरण संवादाता: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर की नवगठित कार्यकारिणी की अहम बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में के. एल, सहगल मेमोरियल हाल में सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, राजेश बाघा, जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर भाजपा प्रदेश सचिव अनिल सच्चर मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व चैयरमैन विनोद शर्मा,पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी सुभाष सूद रमेश शर्मा रवि महेंद्रू भी पहुंचे।

Haryana: मेट्रो स्टेशन के नीचे जाम रोकने को ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था, सर्विस लेन से शुरू क्रासिंग

इस मौके पर अनिल सच्चर ने कार्यकारिणी को आगे बढ़ाने के लिये राज्य कार्यकारिणी में रखे गये विषयों के बारे में वृस्तित जानकारी दी। मंच का संचालन जिला महामंत्री अशोक सरीन ने किया। जिला सचिव अजय चोपड़ा ने दिवंगत लोगों के लिए शोक संदेश पड़ा इस अवसर पूरी भाजपा जिला कार्यकारिणी,सभी मोर्चो के प्रधान, सभी मंडलो के प्रधान भी उपस्थित हुए।

कार्यकारिणी सदस्यों को अनुशासन में रहने की सलाह दी

मौके पर अश्वनी शर्मा ने सभी नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी। अश्वनी शर्मा ने सभी ज़िला कार्यकारिणी सदस्यों को अनुशासन में रह कर पार्टी की ज़िम्मेदारी निभाने की नसीहत दी।उन्होंने सभी को संगठनात्मक ढांचे के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बन्ध के दर्शन की धारणा पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हमें केन्द्र की विकासशील नीतियोँ को लोगों की बीच मे लेकर जाना है।

भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है। पंजाब की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है। भाजपा पूरी तरह पंजाब और पंजाबियत के विकास के लिये वचनवद्ध है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा प्रवास के प्रभारी राजेश बाघा ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में वृस्तित जानकारी दी।

146 संवेदनशील लोकसभा सीटों पर प्रभास योजना तैयार की

राजेश बाघा ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 146 संवेदनशील लोकसभा सीटों पर प्रभास योजना तैयार की थी उसे बड़ा कर 160 कर दिया गया,उसी सूची में जालंधर लोकसभा की सीट भी शामिल है। राजेश बाघा ने कहा कि उन सभी लोकसभा सीटों की निगरानी केंद्र में बनी टीम करती है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी गृहमंत्री अमित शाह जी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा संवेदनशील लोकसभा सीटों की निगरानी की जाती है। राजेश बाघा ने बताया कि जालंधर लोकसभा प्रवास पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल जी आएंगे और वह अपने 72 घंटे के प्रवास पर जालंधर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आगामी पार्टी कार्यक्रमों पर संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा फरवरी-मार्च एवं अप्रैल के कार्यक्रम तय करके उसकी सूची सभी मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के अध्यक्षों तक पहुंचा दी जाएगी। सुशील शर्मा ने बताया कि हर महीने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जालंधर शहरी के बूथ स्तर तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव के डी भंड़ारी ने राजीनीतिक प्रस्ताव पढ़ कर व्यापारियों पर छापेमारी और स्मार्ट सिटी पर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की जांच हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है तथा इनकी दमनकारी नीतियों के खिलाफ धरने और हड़ताल आम बात हो गई है।

पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी

पंजाब में गुंडागर्दी सरेआम देखी जा सकती है तथा अराजकता का माहौल पूरे पंजाब की शांति को भंग कर रहा है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने पंजाब में पार्टी के आगामी कार्यक्रमो के बारे में वृस्तित जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आम लोगों को रोजाना हज़ारों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को फ्री सुविधाओं के नाम पर टैक्स लगा कर प्रताड़ित कर रही है।

इनकी मंहगाई पर मार को पंजाब के लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे। इस अवसर पर पूर्व एमएलए सरबजीत मक्कड़ ने सभी जिला कार्यकारिणी की नवनिर्मित पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिये राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरि है।

Haryana: दो दिन से बढ़ा तापमान फसलों के अनुकूल नहीं, किसानों के माथे पर उभरी चिंता की लकीरें

अंत में प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि जालंधर लोकसभा के उपचुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर को अब दो विषयों पर चर्चा करनी चाहिए एक लोकसभा के उपचुनाव और दूसरा नगर निगम चुनाव जीवन गुप्ता ने कहा अब हमें अपने शक्ति केंद्र और बूथ पर सशक्तिकरण पर जोर देना होगा जिससे आगामी चुनावों को जीतना आसान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी